एक्सप्लोरर

HDFC Bank Dividend: मालामाल हो जाएंगे इस प्राइवेट बैंक के इन्वेस्टर, मिलने वाला है 1900 फीसदी लाभांश

HDFC Bank Q4 Result: आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस ने मार्च तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत कर दी है. अब लगातार कई बड़ी कंपनियों के वित्तीय परिणाम सामने आ रहे हैं...

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक 'एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)' ने अपने इन्वेस्टर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने आज शनिवार को मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम (HDFC Bank Q4 Result) घोषित किया. इसके साथ ही सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने 1900 फीसदी का भारी-भरकम लाभांश (HDFC Bank Dividend) देने का भी ऐलान किया.

ऐसे इन्वेस्टर्स को होगा लाभ

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि उसे बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के शुद्ध मुनाफे से इन्वेस्टर्स को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 19 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है. इस तरह बैंक के इन्वेस्टर्स को 1900 फीसदी का लाभांश मिलने वाला है. बैंक ने डिविडेंड देने के लिए 16 मई 2023 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. इसका मतलब हुआ कि 16 मई 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब सेजिन इन्वेटर्स के पास एचडीएफसी बैंक के शेयर होंगे, वे इस लाभांश का भुगतान पाने के हकदार होंगे.

पिछली बार से ज्यादा लाभांश

इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए अपने इन्वेस्टर्स को 1500 फीसदी से ज्यादा का लाभांश दिया था. उस समय बैंक ने 1 रुपये अंकित मूल्य के हर शेयर पर 15.50 रुपये का यानी 1550 फीसदी लाभांश दिया था. इस तरह ये देखें तो एचडीएफसी बैंक साल भर पहले की तुलना में 22.58 फीसदी ज्यादा डिविडेंड देने जा रहा है.

इतना बढ़ा बैंक का मुनाफा

आपको बता दें कि मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20.6 फीसदी बढ़कर 12,594.47 करोड़ रुपये हो गया. बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी एवं अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी. साल भर पहले यानी मार्च 2022 तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,443.01 करोड़ रुपये रहा था.

तिमाही आधार पर आई कमी

हालांकि सालाना आधार के बजाय तिमाही दर तिमाही देखें तो एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में कमी आई है. अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में एचडीएफसी बैंक को 12,698.32 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इस निजी बैंक ने 45,997.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 38,052.75 करोड़ रुपये था.

इनकम में भी हुई वृद्धि

एकल आधार पर बैंक का मुनाफा 19.81 फीसदी की वृद्धि के साथ 12,047.45 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बैंक की कुल आय बढ़कर 53,850 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 41,086 करोड़ रुपये रही थी. ऋण घाटों और अन्य मदों में कुल प्रावधान जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में 2,685.37 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 3,312.35 करोड़ रुपये रहा था. सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात मार्च के अंत में 1.12 फीसदी रहा, जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 1.17 फीसदी और दिसंबर तिमाही में 1.23 फीसदी रहा था.

ये भी पढ़ें: सही नहीं थी अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, इस दिग्गज इन्वेस्टर ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget