एक्सप्लोरर

HDFC Bank Share Crash: जानिए एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक से जुड़े किस खबर के चलते शेयर बाजार में आई भारी गिरावट!

HDFC Group News: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में आज के सेशन में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.

HDFC-HDFC Bank Share Crash: शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है. और बाजार को नीचे गिराने में एचडीएफसी और  एचडीएफसी बैंक के शेयर की सबसे बड़ी भूमिका रही है. बाजार के दोनों ही दिग्गज शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए. एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में इस बड़ी गिरावट के चलते एक ही सेशन में बैंक निफ्टी 1000 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है. पर सवाल उठता कि गुरुवार को रिकॉर्ड हाई पर क्लोज होने वाले शेयरों में ऐसा क्या हुआ कि अगले ही दिन दोनों ही शेयरों के निवेशकों में मायूसी छा गई. 

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. इस बीच खबर ये आई कि दोनों ही वित्तीय संस्थानों के आपस में विलय के बाद एमएससीआई नई एंटिटी एचडीएफसी बैंक को 0.5 फीसदी एडजस्टमेंट फैक्टर के साथ एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्स इंडेक्स (MSCI Global Standard index ) के लार्जकैप सेगमेंट में शामिल करेगा. ऐसा हुआ तो एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में बिकवाली आ सकती है और 150 से 200 मिलियन डॉलर के करीब निवेश की निकासी देखी जा सकती है.  बाजार को अनुमान था कि 1 फीसदी एडजस्टमेंट फैक्टर के साथ इंडेक्स में शामिल किया जाएगा. ऐसा होने पर एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में 3 बिलियन डॉलर तक का नया निवेश देखने को मिलता. 

मौजूदा समय में एचडीएफसी का एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India index) में 6.74 फीसदी वेटेज है. एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद जो नई कंपनी बनेगी उसका इंडेक्स में वेट घटकर 6.5 फीसदी रह जाएगा. विदेशी निवेशक एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्स इंडेक्स में कंपनी के वेटेज के आधार पर उस स्टॉक में निवेश करते हैं. 

इस खबर के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 5.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1625 रुपये पर क्लोज हुआ है तो एचडीएफसी का स्टॉक 5.63 फीसदी की गिरावट के साथ 2701 रुपये पर क्लोज हुआ है. एचडीएफसी बैंक ने कल ही 1734 रुपये का लाइफटाइम को छूआ था लेकिन आज की गिरावट के बाद मार्केट कैप घटकर 9.07 लाख करोड़ रुपये रह गया है. जबकि एचडीएफसी का मार्केट कैप 4.95 लाख करोड़ रुपये रह गया है. 

आपको बता दें एचडीएफसी समूह की हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का आपस में विलय होने जा रहा है. इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक देश की दूसरी बड़ी लिस्टेड कंपनी हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Edible Oil Rate: सरकार ने कंपनियों से खाने के तेल की कीमतें घटाने के लिए कहा, जानें कब तक मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget