एक्सप्लोरर

HDB IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ की तैयारी, एचडीएफसी बैंक ने दिए संकेत

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मर्जर के बाद लगातार देश का सबसे बड़ा निजी बैंक मुनाफे में चल रहा है. अब बैंक की नॉन बैंकिंग कंपनी एचडीबी के आईपीओ की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक जल्द ही एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ बाजार में ला सकता है. कंपनी के सीएफओ श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने बताया कि एचडीएफसी की नॉन बैंकिंग कंपनी एचडीबी के आईपीओ की तैयारियां जल्द शुरू होने वाली हैं. इसे सितंबर, 2025 के आसपास लाया जा सकता है. वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीबी का लाभ 640 करोड़ रुपये रहा था. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 500 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था.

2022 में एचडीएफसी बैंक के सीईओ ने किया था आईपीओ का जिक्र 

जुलाई, 2022 में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के सीईओ शशिधर जगदीशन (Sashidhar Jagdishan) ने बताया था कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) का आईपीओ मर्जर की प्रक्रिया पर निर्भर करता है. अब सीएफओ वैद्यनाथन ने कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में आईपीओ की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा कि हम समय से पहले इसकी तैयारी करके रख लेना चाहते हैं ताकि आईपीओ लाने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय रहे. उन्होंने बताया कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास जल्द ही इस संबंध में दस्तावेज जमा कर दिए जाएंगे.

एचडीबी की लोन बुक 84 हजार करोड़ रुपये के पार

जानकरी के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 तक एचडीबी में एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी 94.7 फीसदी है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का लाभ भी बढ़ा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की लोन बुक भी 84 हजार करोड़ रुपये को पार कर गई है. यह एक साल पहले की सामान तिमाही में 65100 करोड़ रुपये थी.  

तीसरी तिमाही में मुनाफा 16,372 करोड़ रुपये रहा 

निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही 16,372 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,259 करोड़ रुपये रहा था. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक का डिपॉजिट 28.47 लाख करोड़ रुपये रहा है. करंट अकाउंट डिपॉजिट 5.79 लाख करोड़ रुपये और सेविंग अकाउंट डिपॉजिट 2.58 लाख करोड़ रुपये रहा है. एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी के आपस में विलय के बाद ये दूसरी तिमाही के नतीजे आए हैं. अच्छे नतीजे की उम्मीद में हाल के दिनों में एचडीएफसी बैंक के स्टॉक 10 फीसदी तक उछले हैं.  

ये भी पढ़ें 

Global Ratings Agency: फिच ने बरकरार रखी भारत की रेटिंग, सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना रहेगा इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget