एक्सप्लोरर

वेतन बढ़ाने और वन टाइम बोनस की वजह से एचसीएल टेक का मुनाफा घटा 

31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी की आय 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 19,642 करोड़ रुपये रही थी जबकि इसकी पिछली तिमाही में कंपनी की आय 19,302 करोड़ रुपये रही थी

दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी को चौथी तिमाही के दौरान मुनाफे में 26.6 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है. 22 अप्रैल को जारी नतीजे के मुताबिक 
तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 26.6 फीसदी की गिरावट आई है और ये 2,962 करोड़ रुपये रह गया है. कंपनी के मुताबिक उसके इस मुनाफे में गिरावट की अहम वजह कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी और 700 करोड़ रुपये का दिया गया वन टाइम बोनस है. कंपनी को पिछली यानी दिसंबर तिमाही में 3,982 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. कोरोना संक्रमण के दौरान वर्क फ्रॉम होम की वजह से कंपनियों की सर्विस की भारी मांग की वजह से मुनाफा में इजाफा हुआ था. 

कंपनी के करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी 

31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी की आय 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 19,642 करोड़ रुपये रही थी जबकि इसकी पिछली तिमाही में कंपनी की आय  19,302 करोड़ रुपये रही थी. इस तिमाही में कंपनी की डॉलर आय तिमाही आधार पर तीन फीसदी की बढ़त के साथ   269.6 करोड़ डॉलर रही है. पहले  कंपनी की डॉलर आय में तिमाही आधार पर 3.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था. कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ सी विजय कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ में 25 फीसदी की मजबूती आई है.  चौथी तिमाही में कंपनी को अब तक के सबसे ज्यादा नए सौदे मिले हैं . इस तिमाही में कंपनी को 3.1 अरब डॉलर के नए डील मिले हैं जो पिछले साल की तुलना में सालाना आधार पर 48 फीसदी ज्यादा हैं. 

कंपनी के कारोबार में इजाफा 

कंपनी ने अपने आगे के प्रदर्शन पर अपने गाइडेंस में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ डबल डिजिट में रह सकती है. साथ ही कंपनी को और भी नए मार्केट में एंट्री मिल सकती है. वर्क फ्रॉम होम और नेटवर्क सुरक्षा की जरूरतें बढ़ने से कंपनी को पिछली कुछ तिमाहियों में काफी अच्छा मुनाफा हासिल है. कंपनी को उम्मीद है कि आगे भी यह ट्रेंड बना रहेगा

काम की खबर: कोरोना के दौर में यहां करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त मुनाफा 

कोरोना का असर: बैंकों में घट सकते हैं कामकाज के घंटे, आईबीए ने रखी मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget