एक्सप्लोरर

Haryana Excise Policy: दिल्ली से सटे इस राज्य में ‘महंगी हुई शराब’, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी

Excise Duty on Liquor: हरियाणा सरकार ने बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में 2024-25 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी. नए नियम 12 जून से लागू होंगे...

लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में शराब महंगी होने वाली है. हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी, जिसमें अगले महीने से शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है.

हरियाणा सरकार ने लगाई मुहर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग से मंजूरी लेने के बाद कैबिनेट में नई एक्साइज पॉलिसी पर बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी. चूंकि अभी देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, इस कारण सरकार को इस फैसले पर पहले चुनाव आयोग से हरी झंडी की जरूरत पड़ी. हालांकि नई नीति लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद ही लागू होगी.

अगले महीने से लागू होगी नई नीति

लोकसभा चुनाव 2024 पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 से शुरू हो चुका है. अभी तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अभी तीन चरणों का मतदान बाकी है. सबसे आखिरी चरण में 1 जून 2024 को मतदान होंगे. उसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी होंगे. हरियाणा सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी 12 जून से लागू होगी. यह पॉलिसी 12 जून 2024 से अगले एक साल तक के लिए है.

ज्यदा नहीं बढ़ेंगी शराब की कीमतें

रिपोर्ट के अनुसार, नई नीति के लागू होने के बाद हरियाणा में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि नई पॉलिसी में एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि एक्साइज ड्यूटी को कितना बढ़ाया गया है. अभी सिर्फ यह बताया गया है कि एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगी है और बढ़ोतरी मामूली है.

27 मई से शुरू होगी दुकानों की नीलामी

नई पॉलिसी में इंडियन मेड फॉरेन लिकर यानी आईएमएफएल और देसी शराब दोनों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव है. यानी 12 जून से नई नीति के लागू होने के बाद हरियाणा में अंग्रेजी शराब और देसी शराब दोनों की कीमतों में इजाफा होने वाला है. सरकार आने वाले दिनों में इम्पोर्टेड ब्रांडों के लिए भी न्यूनतम खुदरा बिक्री दर तय करेगी. पॉलिसी को मंजूरी के बाद शराब की खुदरा दुकानों की ई-नीलामी 27 मई से शुरू होगी.

क्यूआर कोड बेस्ड ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम

हरियाणा सरकार ने 12 जून 2023 से शुरू हुए साल के लिए आईएमएफएल और देसी शराब पर क्यूआर कोड बेस्ड ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम को पेश किया था. अब 12 जून 2024 से शुरू हो रहे साल में इसे इम्पोर्टेड फॉरेन लिकर पर भी लागू करने का फैसला लिया गया है. 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने आईएमएफएल की 700 लाख प्रूफ लीटर और देसी शराब की 1,200 लाख प्रूफ लीटर की मात्रा का मैक्सिमम बेसिक कोटा तय किया है.

ये भी पढ़ें: आज से कम हुआ कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स, एक झटके में की गई इतनी बड़ी कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget