एक्सप्लोरर

Happy New Year 2022: नए साल में ये 5 मनी रेसॉल्यूशन बनाएंगे आपको आर्थिक रूप से सशक्त, जानिए इन्हें

New Year 2022: नए साल के शुरू होने से पहले ये 5 आर्थिक रेसॉल्यूशन अपने लिए ठान लें तो आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी बनी रह सकती है और पैसे के मामले में आप मजबूत बने रहेंगे.

Happy New Year 2022: साल 2021 खत्म होने वाला है और नया साल 2022 शुरू होने वाला है. इसके साथ ही आपको नए साल के रिसॉल्यूशन बनाने के बारे में ख्याल आने लगे होंगे. हर साल हम कुछ ऐसे काम ठान लेते हैं जिन्हें पूरा करने का संकल्प हम हर न्यू ईयर पर लेते हैं, हां इनके पूरा होने का पता बाद में चलता है. इस साल यानी 2021 बीतने के बाद आपको नए साल 2022 के लिए कुछ ऐसे आर्थिक संकल्प लेने चाहिए जो आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी बनाएं और उसे सुधारें.

ऐसे ही कुछ आर्थिक सुझाव हम आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद करेंगे. ये 5 मनी रिसॉल्यूशन आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. 

जानिए 5 मनी मंत्रा जो आपको पूरे साल के लिए अपनाए रखने चाहिए

1. बड़े खर्चों के लिए जल्दी प्लानिंग करें
अपने खर्चों की प्लानिंग इस तरह करें कि बड़े खर्चों के लिए आपने पहले ही रकम का इंतजाम कहां से होगा ये सोच रखा हो. बड़े खर्चों को हमेशा प्रायोरिटी पर रखें और इनके लिए आपकी प्लानिंग ऐसी होनी चाहिए जो इनको पूरी तरह कवर करने में सक्षम हो.

2. हर महीने में से एक पूरा दिन अपने फाइनेंशियल मामलों को देखने के लिए समर्पित करें
हर महीने की शुरुआत में ही एक दिन तय कर लें जिसमें आपको पूरे दिन में केवल ये देखना हो कि आपके फाइनेंशियल मामले ठीक से मैनेज हो रहे हैं या नहीं. क्रेडिट कार्ड के बिल, मंथली ईएमआई, महीने का बजट कंट्रोल में है या नहीं, बाहर आउटिंग के लिए भी मनी एलोकेशन और साथ ही सारे फाइनेंशियल मामले काबू में हैं या नहीं इसका ध्यान करें और एक दिन को इसी काम के लिए रखें.

ये भी पढ़ें- Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक, राज्यों ने केंद्रीय कर से ज्यादा पैसे की मांग की

3. बाय नाऊ-पे लेटर स्कीमों से बचें
आजकल ये स्कीमें बहुत ज्यादा प्रचलन में आ चुकी हैं और लोग इनके चलते जरूरत से ज्यादा खर्च करने लगे हैं. ये एक तरह से क्रेडिट कार्ड की ही तरह होती हैं लेकिन क्रेडिट कार्ड में तो फिर भी लिमिट होती हैं, इन स्कीमों के लिए कोई लिमिट ना होने के चलते आप बेतहाशा खर्च करने के ट्रेंड में फंस सकते हैं. तो सलाह यही है कि इनकी तरफ ज्यादा ध्यान न दें.

4. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को साल में 2 बार जरूर रिव्यू करें
अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को छमाही आधार पर साल में रिव्यू करें और हर बार पूरी तरह तसल्ली कर लें कि आपका सिबिल स्कोर ठीकठाक है, आपके ऊपर कर्ज ज्यादा बढ़ तो नहीं रहा है. क्रेडिट कार्ड का खर्च और ईएमआई के खर्च सही तरह से मैनेज हो रहे हैं या नहीं.

5. हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लें
कोविडकाल में हम सबने अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस कवर की जरूरत महसूस की है और अगर अब भी आपने इसे नहीं लिया है तो और देरी न करें. कोविडकाल ने ये सिखाया है कि मेडिकल इमरजेंसी कभी भी आ सकती है और इसके लिए आपके पास अच्छा फाइनेंशियल कवर होना चाहिए. पॉलिसी साइट्स पर जाएं और अपने लिए बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस को कंपेयर कर तुरंत अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Maandhan Yojna: मोदी सरकार की ये योजना देती है किसानों को 36,000 रुपये की पेंशन, जानें इस स्कीम के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget