एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है! जिस हैंड सैनिटाइजर से साफ कर रहे हैं हाथ, उसपर सरकार अब 18% टैक्स वसूल रही है

अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा. सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को जीएसटी स्लैब में ऐसी वस्तुओं की सूची में रखा है जिस पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के संकटकाल में जिस वस्तु का इस्तेमाल हम सब लोग सबसे ज्यादा कर रहे हैं वो है हैंड सैनिटाइजर. हर दफ्तर, घर, दुकान, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर लोग हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. लेकिन अब इससे जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जिसे आपको जानना जरूरी है.

अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग का फैसला अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा. सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को जीएसटी स्लैब में ऐसी वस्तुओं की सूची में रखा है जिस पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है. दरअसल अग्रिम निर्णय प्राधिकरण यानी अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (एएआर) ने कहा कि सभी तरह के अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर्स पर 18 फीसदी का जीएसटी यानी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लगेगा.

इस कंपनी की अर्जी पर हुआ फैसला दरअसल एएआर ने ये फैसला गोवा की एक कंपनी स्प्रिंगफील्ड इंडिया डिस्टिलरीज की ओर से दायर अर्जी पर सुनाया है. स्प्रिंगफील्ड इंडिया डिस्टिलरीज ने एएआर की गोवा बेंच में अर्जी दायर करके उसके द्वारा सप्लाई करने वाले सैनिटाइजर का क्लासिफिकेशन यानी वर्गीकरण करने के लिए कहा था. ऐसे में एएआर ने कहा है कि चूंकि ये 'एल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर्स' की श्रेणी में आता है लिहाजा इस पर 18 फीसदी का जीएसटी ही लगेगा.

एएआर ने ये साफ किया है कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हैंड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु की श्रेणी में रखा है लेकिन जीएसटी कानून में छूट मिलने वाले उत्पादों की सूची अलग है. लिहाजा इस पर 18 फीसदी जीएसटी ही लागू होगा.

सरकार ने दी सफाई हैंड सैनिटाइजर्स पर 18 फीसदी जीएसटी लगाए जाने पर सरकार ने सफाई देते हुए कहा है कि सैनिटाइजर्स भी साबुन, एंटी-बैक्टिरियल लिक्विड्स, डेटॉल और अन्‍य की तरह ही कीटाणुनाशक हैं जिन पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है. इसी संबध में वित्‍त मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है विभिन्‍न केमिकल्‍स, पैकिंग मैटिरियल्‍स और इनपुट सेवाएं, जिनका इस्‍तेमाल सैनिटाइजर्स बनाने के लिए किया जाता है, उन पर भी 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. आगे सरकार ने ये भी कहा कि सैनिटाइजर्स और इसके जैसे दूसरे वस्‍तुओं पर जीएसटी रेट घटाने से शुल्‍क व्‍यवस्‍था गड़बड़ा जाएगी और घरेलू निर्माताओं को लाभ नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

Corona Updates: अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 32 हजार से ज्यादा नए मामले, कुल संक्रमित 10 लाख

कहां तक पहुंची कोरोना वैक्सीन की खोज? जानिए- दुनिया के 5 बड़े दावों की पूरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget