एक्सप्लोरर

टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी टीम का आज से 4 दिवसीय भारत दौरा, एक्सपर्ट्स ने किया आगाह

इकॉनोमिक थिंक टैक GTRI ने इसको लेकर आगाह किया है. जीटीआरआई ने मंगलवार को कहा कि भारत को अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करते समय सतर्क रहना चाहिए.

भारत की तरफ से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) के तहत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ में कटौती के संकेत देने के बाद एक अमेरिकी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार से दौरा होने जा रहे हैं. इसमें दक्षिण और मध्य एशिया के असिस्टेंट, यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ब्रेदन लैन्च भी शामिल हैं.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा ऐसे वक्त पर होने जा रहा है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया है. इससे ऐसा डर है कि भारत से निर्यात होने वाले कृषि उत्पाद, मीट, प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री, ऑटोमोबाइल्स, डायमंड्स, गोल्ड प्रोडक्ट्स के साथ ही कैमिकल्स और फार्मा प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ सकता है. जिन पर टैरिफ का अंतर 8 से लेकर 33 फीसदी तक का हो सकता है.

हालांकि, दूसरी तरफ इकॉनोमिक थिंक टैक GTRI (ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव) ने इसको लेकर आगाह किया है. जीटीआरआई ने मंगलवार को कहा कि भारत को अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करते समय सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि अमेरिका में फास्ट ट्रैक ट्रेड अथॉरिटी की अनुपस्थिति किसी भी समझौते को कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रति संवेदनशील बनाती है.

इसमें आगे जीटीआरआई ने यह भी कहा कि प्रमाणन प्रक्रिया, अमेरिका को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद उस पर प्रभावी रूप से दोबारा बातचीत करने की इजाजत देती है. इससे घरेलू कानूनी परिवर्तन, नियामक सुधार और नीतिगत बदलाव की मांग होती है. ये भारत की संप्रभुता को कमजोर कर सकता है.

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के फाउंडर अजय श्रीवास्तव का कहना है,, "जैसा कि बातचीत जारी है, ऐसे में आगे न केवल कूटनीतिक कौशल की जरूरत है, बल्कि अमेरिका की व्यापार नीति में अंतर्निहित कानूनी विषमताओं के प्रति सतर्कता की भी जरूरत है."

ये भी पढ़ें: वो 5 कारण जिनकी वजह से शेयर बाजार में बनी जबरदस्त तेजी, लौटा निवेशकों को भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget