एक्सप्लोरर

GST Collection Data: अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, पीएम मोदी ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर

GST collection in April: अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था. यानि बीते अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी की वसूली हुई है. 

GST Revenue Collection: अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ो ने इतिहास रच दिया है. जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था. बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था. यानि बीते अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी की वसूली हुई है. 

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी वसूल के डाटा जारी करते हुए बताया कि अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन बीते साल के अप्रैल महीने के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है. 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में 9.8 लाख ट्रांजैक्शन हुए जिसमें एक ही दिन में 68,228 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हुई है. इससे पहले एक दिन में ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बीते साल 20 अप्रैल 2022 का ता जब एक दिन में 9.6 लाख ट्रांजैक्शन हुआ था जिसमें 57,846 करोड़ जीएसटी वसूली देखने को मिली थी.  

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में कुल 1,87,035 करोड़ जीएसटी कलेक्शन में सीजीएसटी कलेक्शन 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी कलेक्शन 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये और सेस के रूप में 12.025 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन पर ट्वीट किया कि ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी खबर है. कम टैक्स रेट के बावजूद टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफा बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा है. 

बहरहाल ये पहला मौका है जब जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. मार्च 2023 में 9 करोड़ e-way बिल जेनरेट किए गए जबकि फरवरी में 8.1 करोड़ e-way बिल जेनरेट किया गया था. अप्रैल महीने में केंद्र और राज्य सरकार के रेवेन्यू पर नजर डालें तो केंद्र का रेवेन्यू रेग्युलर सेटलमेंट के बाद 84,304 करोड़ रुपये रहा सीजीएसटी रहा है जबकि  राज्यों के लिए एसजीएसटी 85,371 करोड़ रुपये रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Adani-Hindenberg Issue: अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए सेबी को चाहिए और 6 महीने का वक्त, सुप्रीम कोर्ट में लगाई अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget