एक्सप्लोरर

GST Collection: अक्टूबर में टैक्स से छप्परफाड़ कमाई, जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ

GST Collection: देश में जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है और अक्टूबर में ये 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार चला है. ये दूसरा मौका है जब जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.

GST Collection: देश में टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर शानदार खबर आई है क्योंकि अक्टूबर में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है. अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये रहा है. ये अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन साबित हुआ है. इससे पहले अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हासिल किया गया था. वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (जीएसटी) अक्टूबर में 16.6 फीसदी बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था.

लगातार 8वीं बार जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपये के पार
मासिक आधार पर देखें तो ये लगातार आठवां महीना है जब देश में जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. वहीं जीएसटी लागू होने के बाद से ये दूसरा मौका है जब किसी महीने में गुड्स और सर्विसेज टैक्स 1.4 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है. सरकार के लिए ये जीएसटी का बढ़ा हुआ आंकड़ा राहत की खबर है.

GST कलेक्शन का ब्यौरा
अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये का रहा और इसमें से 26,039 करोड़ रुपये का CGST रहा है. SGST का योगदान 33,396 करोड़ रुपये का रहा है और IGST का आंकड़ा 81,778 करोड़ रुपये का रहा है. इसमें 37,297 करोड़ रुपये के इंपोर्ट गुड्स का आंकड़ा रहा है. वहीं सेस 10,505 करोड़ रुपये रहा है जिसमें 825 करोड़ रुपये गुड्स इंपोर्ट से हासिल किए गए हैं. ये अभी तक का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा है.

ई-वे बिल का आंकड़ा
सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल जेनरेट हुए हैं जो कि अगस्त के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से अच्छी बढ़ोतरी माना जा सकता है. देश में जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर ये राहत भरी खबर है.

जीएसटी से भर रहा सरकारी खजाना
देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लागू होने के बाद सरकारी खजाने में इससे हर महीने अच्छी खासी रकम आ रही है. जीएसटी राजस्व में बढ़ोतरी इस बात का संकेत हैं कि अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है और सरकार को जीएसटी से अच्छी कमाई हो रही है.

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई का डेटा भी आया
आज ही देश में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई का डेटा भी आया है जिसके तहत अक्टूबर में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी देखी गई है. अक्टूबर में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 55.3 पर आई है जो सितंबर में 55.1 पर रही थी. इससे जाहिर होता है कि अक्टूबर में मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी में बढ़त रही और इसके पीछे त्योहारी सीजन का भी प्रभाव रहा है.

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: महंगा हो सकता है हवाई सफर क्योंकि बढ़ गए एटीएफ के दाम, जानिए नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget