एक्सप्लोरर

GST Council Meeting: फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम पर नकेल कसने के लिए जीएसटी काउसिल की बैठक में बड़ा फैसला संभव!

GST Meeting Update: सीबीआईसी को ऐसे 11,140 फर्जी इकाईयों का पता लगा है और इन फर्जी इकाइयों ने 15,000 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया है.  

GST Council Meeting: पिछले हफ्ते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जीएसटी चोरी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की थी. 11 जुलाई 2023 को जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक है. ये उम्मीद की जा रही है कि फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम पर नकेल कसने के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा कर कड़े प्रावधान पर मुहर लगाई जा सकती है. इस बदलाव के तहत हर इकाई की फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर रिस्क प्रोफाइलिंग की जाएगी.  

जीएसटी काउंसिल की बैठक में फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम पर अंकुश लगाये जाने को लेकर लिए जाने वाले फैसले के बाद जीएसटी रेवेन्यू में उछाल देखने को मिल सकता है. इस चोरी को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग के साथ कड़े प्रावधान किए जायेंगे. आपको बता दें किसी भी प्रकार के गुड्स और सप्लाई नहीं किए जाने के बाद भी फेक इनवॉइस के जरिए इनपुट टैक्स क्लेम का मामला सामने आया है. 

हाल ही में सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जोहरी ( Vivek Johri) ने बताया कि ऐसे इकाईयों के पहचान करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. इस ड्राइव में हजारों इकाईयों द्वारा फेक रजिस्ट्रेशन ( Fake Registration) का मामला सामने आया है. ऐसे 11,140 रजिस्ट्रेशन का पता लगाया गया है जो जांच में फर्जी ( Bogus) पाये गए हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.  सरकार के इन फेक रजिस्ट्रेशन के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने से सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान होता है.  

बीते हफ्ते वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को मजबूत करने के आदेश दिए हैं. और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर फेक रजिस्ट्रेशन रोकने की नसीहत दी है. ऐसे 60,000 इकाईयों की पहचान की गई है जिनके डिटेल्स फील्ड ऑफिसर्स के साथ शेयर किया गया है. केंद्र और राज्य अथॉरिटी ऐसे इकाईयों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही हैं जिसमें से 43,000 इकाईयों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है.  जिसमें से 11,140 फर्जी पाये गए हैं. और इन फर्जी इकाइयों ने 15,000 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया है.  

ये भी पढ़ें 

Indigo-Airbus Deal: इंडिगो ने एयर इंडिया को मात देकर रचा इतिहास, 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट खरीदने का दिया ऑर्डर

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget