एक्सप्लोरर

GST Council Meeting: ऑनलाइन फूड आर्डर करना होगा सस्ता, लाइफ-हेल्थ इंश्योरेंस पर खत्म होगा जीएसटी! जानें क्या होगा महंगा

GST Rates: जीएसटी काउंसिल की बैठक में करीब 148 आईटम्स पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने पर चर्चा हो सकती है

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल शनिवार 21 दिसंबर 2024 को लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) पर लगने वाले जीएसटी में कटौती का फैसला ले सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में महंगी घड़ियों, जूतों और कपड़ों पर जीएसटी रेट्स को बढ़ाने के साथ ही सिगरेट तंबाकू पर 35 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया जा सकता है. 

148 आईटम्स पर GST रेट्स में बदलाव संभव 

राजस्थान के जैसलमेर में होने जा रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में करीब 148 आईटम्स पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में इसके एविएशन टर्बाइन ईंधन (ATF) को जीएसटी के दायरे में लाने पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है. जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में टर्म इंश्योरेंस प्लान पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को पूरी तरह खत्म करने पर मुहर लग सकती है. वहीं सीनियर सिटीजंस  और अन्य लोग जो 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं उसपर जीएसटी को खत्म किया जा सकता है.  जीएसटी काउंसिल कुछ प्रोडेक्ट्स सर्विसेज पर जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत बनाने के साथ कुछ आईटम्स पर जीएसटी रेट्स को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर सकता है.

स्विगी और जोमैटो को मिलेगी राहत! 

स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलिवरी कंपनियों पर जीएसटी रेट्स को मौजूदा 18 फीसदी (आईटीसी के साथ) से घटाकर 5 फीसदी कर सकती है लेकिन इसपर इनपुट टैक्स क्रेडिट को खत्म किया जा सकता है. जीएसटी की फिटमेंट कमिटी ने इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ छोटे पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के सेल्स पर जीएसटी को मौजूदा 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव रखा है. इस बढ़ोतरी से पुरानी छोटी कारें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां पर जीएसटी रेट्स पुराने बड़ी गाड़ियों के समान हो जाएंगी. 

इन आईटम्स पर बदलेगा जीएसटी 

जीएसटी रेट को युक्तिसंगत बनाने के लिए जो मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है उसने पैक्ड पीने का पानी, साइकिल, एक्सरसाइज नोटबुक्स, लग्जरी हाथों की घड़ी और जूतों पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने का सुझाव दिया है. जीएसटी रेट में इस बदलाव से सरकार को 22000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा. जीओएम ने 20 लीटर वाले पैक्ड पीने के पानी पर जीएसटी रेट को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी, 10000 रुपये से कम के साइकिल पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है. एक्सरसाइज नोटबुक्स पर भी जीएसटी रेट को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है. जबकि 15000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले जूतों पर जीएसटी रेट को बढ़ाकर 18 फीसदी से 28 फीसदी, और 25000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली घड़ी पर जीएसटी रेट को 18 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है.  

ये भी पढ़ें 

Bulldozer Stocks In India: बुलडोजर बनाने वाली इन लिस्टेड कंपनियां ने करा दी छप्पड़फार कमाई! जानें क्यों भाग गए शेयरों के दाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget