एक्सप्लोरर

GST Collection: फिर से 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार निकला जीएसटी का कलेक्शन, सितंबर में 10 फीसदी की ग्रोथ

GST Collection in September 2023: चालू वित्त वर्ष जीएसटी के लिहाज से काफी बढ़िया साबित हो रहा है. इस वित्त वर्ष में हर महीने जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर बढ़ रहा है...

जीएसटी से कमाई के मामले में सितंबर महीना शानदार साबित हुआ है. सितंबर महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन एक बार फिर से 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है. इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक ऐसा चार बार हो चुका है, जब किसी एक महीने में कलेक्शन का आंकड़ा 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा हो. वहीं हर महीने सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में ग्रोथ का ट्रेंड भी बना हुआ है.

वित्त मंत्रालय ने दिया ये आंकड़ा

वित्त मंत्रालय के द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में जीएसटी से सरकारी खजाने को 1,62,712 करोड़ रुपये मिले हैं, जो साल भर पहले यानी सितंबर 2022 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान जीएसटी से सरकार को अब तक 9,92,508 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. इस तरह चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार का औसत मासिक कलेक्शन अब तक 1.65 लाख करोड़ रुपये है, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी की ग्रोथ है.

हर महीने बढ़ रहा कलेक्शन

इससे पहले अगस्त महीने के दौरान सरकार को जीएसटी से 1,59,069 करोड़ रुपये मिले थे. यह 6 महीने में पहली बार 1.60 लाख करोड़ रुपये से कम का कलेक्शन था. उससे पहले सरकार को मार्च 2023 के बाद हर महीने 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन हो रहा था. हालांकि साल भर पहले की तुलना में देखें तो अगस्त में भी जीएसटी कलेक्शन बेहतर ही रहा था, क्योंकि अगस्त 2022 की तुलना में कलेक्शन में 11 फीसदी की तेजी आई थी.

रिकॉर्ड के साथ हुई शुरुआत

वित्त वर्ष 2023-24 जीएसटी के मामले में काफी शानदार साबित हो रहा है. इस वित्त वर्ष की शुरुआत ही नए रिकॉर्ड के साथ हुई थी, जब अप्रैल में सरकारी खजाने में 1.87 लाख करोड़ रुपये आए थे. यह साल भर पहले यानी अप्रैल 2022 की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा तो था ही. साथ ही यह अब तक किसी भी एक महीने में जीएसटी कलेक्शन का सबसे शानदार आंकड़ा था.

इस तरह से खजाने में आया टैक्स

सितंबर महीने के दौरान सरकार को सेंट्रल जीएसटी से 29,818 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी से 37,657 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी से 83,623 करोड़ रुपये मिले. इंटीग्रेटेड जीएसटी के आंकड़े में वस्तुओं के आयात से मिले 41,145 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. वहीं सरकार को सेस से 11,613 करोड़ रुपये मिले, जिसमें आयात के 881 करोड़ रुपये शामिल हैं.

इस दौरान सरकार ने इंटीग्रेटेड जीएसटी से सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी में क्रमश: 33,736 करोड़ रुपये और 27,578 करोड़ रुपये को सेटल किया. इस तरह सितंबर 2023 महीने के दौरान सरकार की कुल कमाई सेंट्रल जीएसटी से 63,555 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी से 65,235 करोड़ रुपये रही.

ये भी पढ़ें: जूनियर इंजीनियर से शुरुआत, 2 लाख करोड़ की कंपनी के बने मुखिया, अब संन्यास... ऐसी रही है इस उद्यमी की यात्रा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget