एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर विधानसभा में GST बिल पासः 6 जुलाई को लागू होगा

नई दिल्लीः आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामे के बाद जीएसटी बिल पास हो गया है. देश का एकमात्र राज्य जहां 1 जुलाई से जीएसटी लागू नहीं हुआ है वो जम्मू-कश्मीर ही है. यहां एसेंबली में जीएसटी बिल पास ना होने की वजह से जीएसटी लागू नहीं हो पाया था. जम्मू कश्मीर की कैबिनेट अब राज्यपाल को सिफारिशें भेजेगी. सिफारिशें पास होते ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इनको मंजूरी का आदेश दे देंगे. इसके बाद जम्मू कश्मीर राज्य में भी 6 जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगा.

हालांकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसके विरोध में ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी सरकार ने राज्य में जीएसटी लागू करने का पहले ही मन बना लिया था तो सभा में राय लेने जैसा नाटक क्यों?

जम्मू कश्मीर विधानसभा में GST बिल पासः 6 जुलाई को लागू होगा

हालांकि बिल पास होने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस के विधायकों के साथ निर्दलीय विधायकों के विरोध के चलते जम्मू विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. जम्मू-कश्मीर में जीएसटी के मुद्दे पर चार दिवसीय राज्य विधानसभा और विधानपरिषद सत्र का पहला दिन कल मंगलवार को था और इसमें भी भारी हंगामा हुआ था. आज दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक भारी हंगामे के बावजूद शाम को पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार एसेंबली में जीएसटी बिल पास कराने में सफल हुई. आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जीएसटी पास होने के साथ पूरे देश में 'एक देश एक टैक्स' की परिकल्पना 6 जुलाई को साकार हो जाएगी.

 

क्यों जेएंडके में लागू नहीं हुआ था जीएसटी? संविधान में अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है. जम्मू कश्मीर का अपना अलग संविधान है और रियासत सरकार को टैक्स लगाने और वसूलने का अधिकार हासिल है. इस व्यवस्था के कारण जम्मू कश्मीर में संविधान के 101वें संशोधन को सीधे लागू नहीं किया जा सकता था. अब जीएसटी बिल पर मंजूरी मिलने के बाद सीधा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद 6 जुलाई से यहां जीएसटी लागू हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget