एक्सप्लोरर

Adani Multibagger Stock: अरबों डॉलर लगाने वाले इस इन्वेस्टर को यकीन, मल्टीबैगर साबित होंगे अडानी के शेयर

Adani Stocks Outlook: अडानी के शेयरों में 2 बिलियन डॉलर लगाने वाले इस इन्वेस्टर ने तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को 10 साल पुराने अखबार सरीखा करार दिया है...

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg Adani Report) से लेकर प्रमुख विपक्षी नेता राहुल गांधी तक को भले ही अडानी समूह में तमाम गड़बड़ियां नजर आ रही हों, लेकिन अभी भी कई ऐसे बड़े इन्वेस्टर्स को अडानी की कंपनियों पर बहुत भरोसा है. अडानी समूह के शेयरों में हाल ही में मोटा पैसा लगाने वाली कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) के राजीव जैन (NRI Investor Rajiv Jain) इन्हीं इन्वेस्टर्स में से एक हैं. जैन को भरोसा है कि अडानी समूह के शेयर मल्टीबैगर साबित होने वाले हैं और वे 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं.

इन कारणों से जैन को अडानी पर यकीन

राजीव जैन ने यह भरोसा ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जाहिर किया. उन्होंने कहा कि अडानी समूह के शेयर अगले पांच साल में मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं. इसी भरोसे के दम पर उन्होंने अडानी समूह के शेयरों में हाल ही में करीब 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया है. जैन ने कहा कि अडानी के शेयरों की वैल्यू उसके एसेट्स में है. भारत को अपनी बुनियादी संरचना बेहतर बनाने और विनिर्माताओं को चीन से आकर्षित करने के लिए अडानी जैसे कारोबारियों की जरूरत है. अडानी समूह की कई परियोजनाएं भारत के विकास के लक्ष्यों के लिए अहम हैं और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं.

अडानी पर जीक्यूजी को खूब भरोसा

आपको बता दें कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने हाल ही में अडानी समूह के 04 शेयरों अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 15,446 करोड़ रुपये लगाए थे. यह अडानी समूह के शेयरों में अब तक के सबसे बड़े निवेश में से एक है. जैन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उनकी कंपनी अडानी के शेयरों में निवेश बढ़ा सकती है.

अडानी को हुआ था भारी नुकसान

24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. समूह को उसके बाद लगातार आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने के भीतर अडानी समूह की कंपनियों को बाजार पूंजीकरण में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था. गौतम अडानी भी इसके चलते सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप30 से बाहर हो गए थे, जबकि एक समय वह भारत समेत एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों में शामिल हो चुके थे.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर की ये टिप्पणी

हालांकि इसके बाद भी अडानी के शेयरों पर राजीव जैन को काफी भरोसा है. जैन ने अडानी की कंपनियों में 2 बिलियन डॉलर का निवेश तब किया, जब हर कोई अडानी के शेयरों से दूर भाग रहा था. जैन ने इस बारे में कहा था कि विवादित रिपोर्ट आने से उनकी कंपनी को सस्ते में बढ़िया इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिल गया, जिसका लंबे समय से इंतजार चल रहा था. ताजा इंटरव्यू में तो जैन ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 10 साल पुराने अखबार सरीखा करार दिया.

2 महीने का सबसे बुरा सप्ताह

जैन का यह इंटरव्यू भारतीय बाजार के बंद होने के बाद सामने आया. आज का दिन अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए ठीक नहीं रहा, जबकि यह सप्ताह भी काफी बुरा साबित हुआ. जनवरी के आखिर में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने तक अडानी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई थी. हालांकि फरवरी के आखिरी सप्ताह से अडानी समूह के शेयर रिकवरी की राह पर लौट आए थे. उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सप्ताह के दौरान अडानी समूह के शेयरों को ज्यादातर सत्रों में नुकसान उठाना पड़ा हो. इसका मतलब हुआ कि यह सप्ताह करीब दो महीने के बाद अडानी समूह के लिए सबसे खराब साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज में 2% से ज्यादा गिरावट, बिखर गए समूह के लगभग सारे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget