एक्सप्लोरर

MSME Sector को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का नया कदम, ग्लोबल ‘इंटेलिजेंस नेटवर्क’ करेगी स्थापित

MSME Sector: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम क्षेत्र (MSME Sector) से देश का निर्यात बढ़ाने के लिये ग्लोबल इंटेलिजेंस नेटवर्क स्थापित कर रही है.

MSME Sector: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम क्षेत्र (MSME Sector) से देश का निर्यात बढ़ाने के लिये ग्लोबल इंटेलिजेंस नेटवर्क स्थापित कर रही है. ग्लोबल मार्केट ‘इंटेलिजेंस नेटवर्क’ विदेशी बाजारों पर निर्यात से संबंधित आंकड़ों के मामले में ज्ञान के भंडार के रूप में कार्य करेगा और MSME निर्यातकों के लिये आसान बाजार पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा.

MSME सेक्टर पर रहेगा फोकस
एमएसएमई मंत्रालय और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (EDII) द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्री राणे ने कहा कि सरकार एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने को लेकर गंभीर है.

इंटेलिजेंस नेटवर्क कर रहा स्थापित
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान आसान लोन, बेहतर प्रौद्योगिकी सहायता और निर्यात बाजारों तक पहुंच प्रदान करने पर है. हम चाहते हैं कि हमारा एमएसएमई क्षेत्र प्रतिस्पर्धी बने और विकसित हो.’’ राणे ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय एक वैश्विक बाजार ‘इंटेलिजेंस नेटवर्क’ स्थापित कर रहा है जो एमएसएमई निर्यात में मदद करेगा.

निर्यात में करता है 45 फीसदी योगदान
एक अनुमान के मुताबिक, देश का एमएसएमई क्षेत्र निर्यात में 45 प्रतिशत योगदान करता है. इस खंड से निर्यात बढ़ाने की काफी संभावना है. हालांकि, व्यापार से संबंधित भरोसेमंद आंकड़ों की कमी प्रमुख बाधा है. इससे एमएसएमई क्षेत्र नये बाजार में अवसरों का उपयोग कर वास्तविक निर्यात क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहा.

विकास इंजन बनाने के लिए तैयार की रूपरेखा
मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से एमएसएमई क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गतिशील विकास इंजन बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये अधिक शोध और नवोन्मेष तथा नये व्यावसायिक विचारों की जरूरत है.

मंत्री ने कहा कि ईडीआईआई जैसे संस्थान एमएसएमई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकते हैं. राणे ने एमएसएमई को भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बताया और देश की जीडीपी वृद्धि और रोजगार में इस क्षेत्र के योगदान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह ग्रामीण औद्योगिकीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण है...’’

यह भी पढ़ें:
IRCTC Tour: रेलवे दे रहा श्रीनगर घूमने का मौका, रहने की सुविधा होगी फ्री, जानें कितना आएगा खर्च?

EPFO पर सरकार दे रही पोस्ट ऑफिस बचत दर से दोगुना ब्याज, जानें कितना मिल रहा है फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget