एक्सप्लोरर

RBI Deputy Governor Post: भारत सरकार ने RBI के डिप्टी गर्वनर पद के लिए मांगे आवेदन, इतने लाख रुपये होगी सैलरी 

RBI Deputy Governor: सरकार ने आरबीआई डिप्टी गर्वनर के नियुक्ति के लिए पोस्ट निकाली है, जिसकी मंथली सैलरी लाखों रुपये होगी. नोटिफिकेशन में योग्यता के बारे में भी जानकारी दी गई है.

RBI Deputy Governor Salary: भारत सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गर्वनर के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद पर अभी एमके जैन हैं, जिनका कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने 19 मार्च को अखबारों में इसके लिए विज्ञापन निकाले हैं और 10 अप्रैल तक आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है. 

क्या होनी चाहिए योग्यता 

भारत सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा है कि बैंकिंग और वित्तीय बाजार में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए. संभावना जताई जा रही है कि प्राइवेट सेक्टर से भी कोई एक हो सकता है. हालांकि अभी तक प्राइवेट सेक्टर से किसी भी डिप्टी गर्वनर को नहीं चुना गया है. आवेदक की उम्र 22 जून, 2023 को 60 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

ये भी होनी चाहिए शर्त 

आवेदकों के लिए क्राइटेरिया में फुल टाइम डायरेक्टर या बोर्ड के सदस्य के रूप में व्यापक अनुभव होना चाहिए. वित्तीय क्षेत्र में पर्यवेक्षण और अनुपालन की एक बहुत वरिष्ठ स्तर की समझ, वित्तीय प्रदर्शन डेटा के साथ काम करने में मजबूत योग्यता, चर्चा करने की क्षमता और किसी भी विषय पर डिटेल में जानकारी देने की क्षमता होनी चाहिए. 

कितनी होगी सैलरी 

सरकार ने इस योग्यता के लिए व्यापक तौर पर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, डिप्टी गर्वनर पद के लिए पूरी क्राइटेरिया समझाई गई है. 10 अप्रैल तक आवेदन करने की आखिरी तारीख है. जून में नए डिप्टी गर्वनर का चयन किया जा सकता है, क्योंकि मौजूदा डिप्टी गर्वनर का पद खाली हो रहा है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, नए डिप्टी गर्वनर की सैलरी 2.25 लाख रुपये (लेवल-17) प्रति माह होगी. 

मानदंड में छूट भी मिल सकती है 

बता दें​ कि नोटिस के अनुसार वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (FRSRASC) योग्यता के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति की पहचान करने और सिफारिश करने के लिए स्वतंत्र है, जिसने पद के लिए आवेदन नहीं किया है. समिति पात्रता और योग्यता या अनुभव मानदंड में छूट भी दे सकती है. 

ये भी पढ़ें

DLF अगले चार साल में करेगी 3,500 करोड़ रुपये निवेश, गुरुग्राम में बनाने जा रही लग्जरी अपार्टमेंट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget