एक्सप्लोरर

Bank Privatization: सरकारी बैंकों का सुधरने लगा हाल, निजीकरण पर नया प्लान बना रही सरकार, लगेगा इनका नंबर

सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार अब नई तैयारी में जुटी है और एक पैनल बनाने पर विचार किया जा रहा है. 

सरकारी बैंकों ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही बैड लोन को कम किया है. इस बीच सरकार निजीकरण को लेकर नई ​तैयारी में जुटी है. वित्त मंत्रालय के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी बैंकों की सूची की समीक्षा की योजना बनाई जा रही है. 

लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, निजीकरण के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट तैयार करने के लिए वित्त मंत्रालय, नीति आयोग और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ एक नए पैनल पर विचार किया जा रहा है. नीति आयोग ने दो सरकारी बैंकों के निजीकरण की सिफारिश की और इसके सुझाव वित्त मंत्रालय के सामने भी रखे गए हैं. ये दो बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक बताए जा रहे हैं. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दो बैंकों की चर्चा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट में की थी. इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक और एक सामान्य बीमा कंपनी के प्राइवेटाइजेशन का भी एलान किया था. हालांकि कुछ कारणों से यह योजना रुकी हुई थी और अब 2024 के मद्देनजर फिर से इसकी कवायत शुरू होने की उम्मीद है.  

पैनल बनाने पर विचार 

केंद्र सरकार निजीकरण के लिए मध्यम और छोटे साइज के बैंकों में से कुछ की पहचान करने के लिए एक पैनल पर विचार कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, पैनल यह भी तय कर सकता है कि सरकार बैंकों में कितनी हिस्सेदारी कम करेगी. साथ ही बेहतर वित्तीय मापदंडों वाले और खराब लोन को कम करने वाले बैंकों को दिए जाने वाले भार पर भी फैसला ले सकता है.  

सरकार ने किया था बैंकों का विलय 

प्रस्तावित निजीकरण प्रक्रिया से पहले बैंकों ने छोटे बैंकों को मजबूत करने के लिए कमजोर बैंकों को बड़े बैंको में विलय किया है. 1 अप्रैल 2020 से कुल 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय कर दिया गया. भारत में वर्तमान में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं, जो 2017 में 27 थे. 

अब ये हैं 12 पीएसबी बैंक 

12 पीएसबी बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें 

PMFBY Portal: तालाब, ट्रैक्टर, मवेशियों पर भी फसल बीमा का मिलेगा लाभ, किसानों को ये तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40000 पाउंड बीयर से भरा ट्रक चोरी, रहस्य सुलझाने वाले को बड़ा इनाम देगी कंपनी
40000 पाउंड बीयर से भरा ट्रक चोरी, रहस्य सुलझाने वाले को बड़ा इनाम देगी कंपनी
दूध वाली Amul कंपनी ने रचा इतिहास, हासिल किया दुनिया के नंबर-1 डेयरी ब्रांड का खिताब
दूध वाली Amul कंपनी ने रचा इतिहास, हासिल किया दुनिया के नंबर-1 डेयरी ब्रांड का खिताब
4 सितंबर को नहीं काम करेगा UPI, जानें कब दोबारा होगा चालू
4 सितंबर को नहीं काम करेगा UPI, जानें कब दोबारा होगा चालू
सावधान! UPI और QR कोड इस्तेमाल करने वाले तुरंत करें ये काम, 15 सितंबर है डेडलाइन
सावधान! UPI और QR कोड इस्तेमाल करने वाले तुरंत करें ये काम, 15 सितंबर है डेडलाइन

वीडियोज

सलमान खान की Bigg Boss फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹120 करोड़ तक कैसे पहुंची?
Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?
Bollywood News: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर स्वरा भास्कर के सवाल, वायरल बयान पर दी सफाई (02.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
Embed widget