एक्सप्लोरर

Windfall Tax: घरेलू कच्चे तेल पर सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल पर दे दी ये राहत

Windfall Tax: गुरुवार को सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है. नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं.

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने गुरुवार को विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) में बड़ा बदलाव करते हुए घरेलू कच्चे तेल (Petroleum Crude) पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सरकार ने इस मामले पर एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी है कि घरेलू कच्चे तेल के निर्यात पर लगने वालs विंडफॉल टैक्स को 3,300 रुपये से बढ़ाकर 4,600 रुपये मैट्रिक टन कर दिया गया है.

डीजल पर दी ये राहत

इसके अलावा सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले विशेष ड्यूटी में कटौती का फैसला किया है. इसे 1.50 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. वहीं पेट्रोल और जेट फ्यूल यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर पहले की तरह ही किसी तरह का टैक्स नहीं लगाया जाएगा. नई दरें 1 मार्च 2024 से लागू हो चुकी है.

पहले भी बढ़ाया जा चुका है विंडफॉल टैक्स

इससे पहले 15 फरवरी 2024 को हुई समीक्षा बैठक में सरकार ने घरेलू उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया था. इसे 3,200 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 3,300 रुपये प्रति टन कर दिया गया था. वहीं डीजल पर लगने वाले टैक्स को जीरो से बढ़ाकर 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था.

क्या होता है विंडफॉल टैक्स?

भारत सरकार कच्चे तेल व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के व्यापार से हो रहे मुनाफे पर कंपनियों पर टैक्स लगाती है. यह एक तरह की एडिशनल कस्टम ड्यूटी होती है. सरकार ने जुलाई 2022 में पहली बार कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स लगाने का फैसला किया था. भारत सरकार इसे कच्चे तेल के अलावा पेट्रोल, डीजल और एविएशन फ्यूल के निर्यात पर भी लगाती है. इसकी समीक्षा हर 15 दिन के अंतराल पर होती है. 

गुरुवार को हुई बैठक में सरकार ने पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (Jet Fuel)  पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगाया है. ऐसे में यह शून्य पर ही बरकरार हैं और इन पर कोई स्पेशल एक्साइज ड्यूटी नहीं है.

ये भी पढ़ें-

LPG Cylinder: होली से पहले लगा झटका, आज से बढ़ गए एलपीजी सिलेंडरों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget