एक्सप्लोरर

Sugar Supply in India: फेस्टिवल सीजन में चीनी की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी! सरकार ने जारी किया एक्स्ट्रा कोटा

Sugar Price: त्योहारी सीजन में लोगों के घर का बजट न बिगड़े इसके लिए सरकार ने अभी से ही कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अगस्त के लिए सरकार ने चीनी के कोटे में 2 लाख टन का इजाफा किया है.

Sugar Quota for Festival Season: भारत में कुछ ही दिनों में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में घरेलू बाजार में आने वाले वक्त में चीनी की बढ़ती मांग को देखते हुए मंगलवार को सरकार ने अगस्त 2023 में अतिरिक्त कोटा जारी करने का ऐलान कर दिया. इसके बाद इस महीने का कुल कोटा 25.50 लाख मीट्रिक टन (LMT) पहुंच गया है. इसमें 2 लाख मीट्रिक टन का इजाफा किया गया है. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकी देश में चीनी की उपलब्धता में कमी न हो और लोगों को सस्ते दरों पर चीनी मिलती रहे.

त्योहारी सीजन में लोगों को मिलेगी सरकार

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले कुछ दिनों में ओणम (Onam), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में त्योहारों के वक्त चीनी की मिठास कम ना हो इसके लिए यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. फेस्टिव सीजन के दौरान चीनी की खपत में इजाफा होता है. ऐसे में अगस्त में 2 LMT के अतिरिक्त आवंटन से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं आएगी. ऐसे में इसके कीमत में स्थिर बने रहने में मदद मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही चीनी की कीमत

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले एक साल में चीनी की कीमत में 25 फीसदी तक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं भारत की बात करें तो यहां चीनी 43.30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है. ऐसे में देश के लगभग इसकी कीमत स्थिर बनी हुई है. उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 10 सालों में चीनी की कीमत में केवल 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. ध्यान देने वाली बात ये है कि चालू सीजन में एथेनॉल (Ethanol) के उत्पादन में चीनी की 43 लाख टन खपत के बाद भी करीब 330 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है. वहीं चीनी की घरेलू खपत की बात करें तो यह 275 लाख टन दोने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, इन तीन शहरों में सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget