एक्सप्लोरर

Google Deal: गूगल की सबसे बड़ी डील, 23 बिलियन डॉलर में इस स्टार्टअप कंपनी को खरीदने की तैयारी

Google's Biggest Deal: गूगल ने दशकों से इस तरह की बड़ी डील नहीं की है. इस सौदे से गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील का रिकॉर्ड टूटने वाला है...

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इतिहास की सबसे बड़ी डील करने की तैयारी में है. खबरों के अनुसार, टेक जगत की दिग्गज कंपनी साइबर सिक्योरिटी सेक्टर की स्टार्टअप कंपनी विज को खरीदने वाली है. यह सौदा 23 बिलियन डॉलर में हो सकता है, जो गूगल के इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी.

अंतिम रूप के करीब, जल्द ऐलान संभव

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्फाबेट 23 बिलियन डॉलर में विज को खरीदने का सौदा फाइनल करने के करीब है. इस सौदे के तहत गूगल की पैरेंट कंपनी ज्यादातर भुगतान कैश में करेगी. जल्दी ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है और उसके बाद सौदे का आधिकारिक ऐलान संभव है.

कई दिग्गज कंपनियों के साथ कर रही काम

विज एक साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप कंपनी है, जिसकी शुरुआत इजरायल में हुई थी. अभी कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है. यह कंपनी क्लाउड बेस्ड साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. तेज से तरक्की कर रही इस नई कंपनी के ग्राहकों में मॉर्गन स्टेनली और डॉक्यूसाइन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कंपनी माइक्रोसॉफ्टऔर अमेजन जैसी दिग्गज क्लाउड सेवा प्रदाता कंपनियों की भी पार्टनर है.

कई देशों में कारोबार फैला चुकी है विज

विज का काम कई देशों में फैला हुआ है. कंपनी के पास अमेरिका, यूरोप, एशिया और इजरायल में 900 कर्मचारी हैं. कंपनी इस साल 400 और कर्मचारी हायर करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल रियल टाइम में साइबर खतरों की पहचान करती है और उनसे बचाव के उपाय करती है. साल 2023 में विज का राजस्व करीब 350 मिलियन डॉलर रहा था.

एक दशक पहले हुआ था ये बड़ा सौदा

यह सौदा गूगल के लिए नया इतिहास लिख सकता है. गूगल ने अपने दशकों पुराने इतिहास में इतना बड़ा सौदा नहीं किया है. अभी तक गूगल की सबसे बड़ी डील मोटोरोला मोबिलिटी को खरीदने की है. वह सौदा 2012 में हुआ था और उसके ऊपर गूगल ने 12.5 बिलियन डॉलर खर्च किया था. हालांकि वह सौदा गूगल के लिए घाटे वाला साबित हुआ था और बाद में उसने महज 2.91 बिलियन डॉलर में मोटोरोला मोबिलिटी को बेच दिया था. विज का प्रस्तावित सौदा उस सौदे का लगभग डबल साइज होने वाला है.

ये भी पढ़ें: महंगा हुआ ब्याज, एसबीआई ने दिया ग्राहकों को झटका, आज से इतनी बढ़ गईं दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget