एक्सप्लोरर

Google Layoff: 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है गूगल, नया सिस्टम बन रहा मुसीबत

Twitter, Facebook, Amazon, Meesho के बाद अब Google भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इसके पीछे कंपनी के ग्रैंड गूगल रिव्यूज एंड डेवलपमेंट सिस्टम को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

Google Might Layoff : देश और दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में छंटनी के बाद अब इस लिस्ट में गूगल (Google) का नाम शामिल हो सकता है. गूगल कंपनी एक ऐसा रिव्यू सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे उस कंपनी की 10 हजार कर्चारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook), ई कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon), मीशो (Meesho) अपने कर्मचारियों की छटनी कर चुकी है. आए दिन कोई न कोई कंपनी अपने कर्मचारी को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही है. 

क्या है नया सिस्टम 

इस साल गूगल एक नया परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम लेकर आ रहा है, इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा. एम्प्लॉइज के परफॉर्मेंस कैलकुलेशन के लिए शुरू किए इस रिव्यू सिस्टम का नाम ग्रैड गूगल रिव्यूज एंड डेवलपमेंट (Grad Google Reviews and Development) रखा गया है. गूगल के इस कदम का असर 10,000 एम्प्लॉइज पर पड़ेगा. वहीं संभव है कि कंपनी ने अपना खर्च घटाने के लिए ही ये कदम उठाया हो.

नए सिस्टम से होगी परेशानी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर आने वाली मंदी को लेकर बड़ी-बड़ी कंपनिया अभी से अपने खर्चे कम करने में जुटी हुई है. गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनी भी इस कदम को सही मान रही है. गूगल के इस नए रिव्यू सिस्टम को लेकर परेशान कर्मचारी खुलकर शिकायत कर रहे हैं. इस सिस्टम में ईयर-एंड डेडलाइन से जुड़ी प्रोसीजरल और टेक्निकल दिक्कतों को लेकर कंपनी के कर्मचारी परेशान हैं. टेक कंपनियों ने सिर्फ नवंबर महीने में 45,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. 

एम्प्लॉइज को मिलेगी रैंक 

गूगल के कर्मचारियों का कहना है कि इस नए रैंकिंग सिस्टम के तहत कंपनी के करीब 6 प्रतिशत फुल टाइम कर्मचारी लो-रैकिंग कैटेगरी में आएंगे. पहले सिर्फ 2 प्रतिशत कर्मचारी इस दायरे में आते थे. वहीं नई रैकिंग प्रणाली में हाई मार्क को हासिल करना काफी मुश्किल है. इस सिस्टम में हाई रैकिंग में मुश्किल से 22 प्रतिशत एम्प्लॉइज के ही आने का अनुमान है, जबकि पहले ऐसे कर्मचारियों का नंबर 27 प्रतिशत हुआ करता था.

ये भी पढ़ें - 

Ashwini Vaishnaw: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुरू किए दो अभियान, G-20 में मिलेगी मदद, जानिए क्या है कैंपेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget