एक्सप्लोरर

सैंकड़ों लोगों की छंटनी के बाद अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल का एक और फरमान, कर्मचारी हुए परेशान

Google New Memo: टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छंटनी से पहले उन्हें आगाह किया था और बॉयआउट्स का भी ऑफर किया था. कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद अब कंपनी ने एक और ऐसा फैसला लिया है जिससे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

Google New Memo: सुंदर पिचाई के नेतृत्व वाली टेक कंपनी गूगल का हाल में वर्कप्लेस को लेकर आया नया फरमान कई कर्मचरियों की मुश्किलों को बढ़ाकर रख दिया है. इस साल फरवरी के महीने में गूगल ने अपने क्लाउड और एचआर टीम से कई लोगों को निकाल दिया था. इसके पीछे गूगल ने हवाला दिया था कि बेहतर तरीके से ऑपरेट करना और कंपनी में बने लेयर्स को हटाना.

इसके अलावा, गूगल ने इस महीने की शुरुआत में डिवाइसेज डिविजन और अन्य यूनिट में तैनात सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का भी रास्ता दिखा दिया. द स्ट्रीट के मुताबिक, इस यूनिट में करीब 25 हजार कर्मचारी फुल टाइम काम कर रहे हैं जो एंड्रॉयड, पिक्सल, क्रोम, फिटबिट और अन्य गूगल डिवाइस और एप्किलेशन में तैनात हैं.

गूगल का मुश्किल बढ़ाने वाला फैसला

टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छंटनी से पहले आगाह किया था और बॉयआउट्स का भी ऑफर किया था. कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद अब कंपनी ने एक और ऐसा फैसला लिया है जिससे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. इस फैसले से कंपनी के कई यूनिट्स प्रभावित हो सकते हैं. सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने दूर-दराज में काम करने वाले अपने कर्मचारियों से कहा कि अगर वे हफ्ते में तीन दिन ऑफिस में नहीं दिखे तो उनकी नौकरी जा सकती है. 

कंपनी की तरफ से इस बारे में एक आंतरिक ज्ञापन (Memo) जारी किया है. इसमें Google टेक्निकल सर्विसेज के कर्मचारियों की कार्य-व्यवस्था के बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही, Google टेक्निकल सर्विसेज के कर्मचारियों को पूरी तरह से रिमोट वर्क से हाइब्रिड मॉडल में काम करने के लिए कहा जा रहा है. 

कर्मचारियों की बढ़ीं मुश्किलें

इसके लिए बकायाद गूगल की तरफ से कर्मचारियों को एक बार का खर्च भी दिया जा रहा है, ताकि ऑफिस से पचास मील की दूरी पर आ जाए. हालांकि, जो लोग ऑफिस से 50 मील के अंदर रह रहे हैं, वे अपने घर से काम कर सकते हैं. कर्मचारियों को दिए गए एक अन्य ज्ञापन में कहा गया है कि वे एक निश्चित समय सीमा तय करें ताकि हफ्ते में तीन या पांच दिन ऑफिस से आकर काम करें या फिर टर्मिनेशन के लिए तैयार हो जाएं. 

ये भी पढ़ें: पांच साल में 46% बढ़ी गोल्ड की कीमत, जानें अक्षय तृतीया पर कैसी होती है सोने की चाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Tips: घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
Creators Earning: क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे
क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे
Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
Business Idea: बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो
बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget