एक्सप्लोरर

क्या अच्छे रिकार्ड के बावजूद कम है क्रेडिट स्कोर? जानें कैसे करा सकते हैं सुधार

ग्राहकों की यह शिकायत मिल रही है कि उनके क्रेडिट स्कोर में कमी की गई है. अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो सभी क्रेडिट ब्यूरो को इसकी शिकायत की जा सकती है.

कोरोना संक्रमण में आर्थिक दिक्कतों की वजह से आरबीआई ने बैंकों को लोन मोरेटोरियम देने का निर्देश दिया था. इसके बाद बैंकों ने मार्च से अगस्त के बीच ईएमआई न जमा कराने का ऑप्शन दिया था . हालांकि इस ऑप्शन को देते वक्त आरबीआई ने कहा था कि इससे लोन कस्टमर के क्रेडिट स्कोर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.आरबीआई ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि मोरेटोरियम के दौरान ईएमआई न देना डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा और बैंक या एनबीएफसी इस संबंध में क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों (सीआईसी) को कोई रिपोर्ट नहीं देंगे.

क्रेडिट ब्यूरो में दर्ज कराएं शिकायत

लेकिन इधर ग्राहकों की यह शिकायत मिल रही है कि उनके क्रेडिट स्कोर में कमी की गई है. अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो सभी क्रेडिट ब्यूरो को इसकी शिकायत की जा सकती है. रिपोर्ट में गलती दिखने पर इसे आईडी के साथ क्रेडिट ब्यूरो को मेल करना चाहिए. ई-मेल सबजेक्ट में रेफरेंस नंबर का उल्लेख करना चाहिए. मेल में गलतियों का जिक्र करें. मसलन क्रेडिट रिपोर्ट में खाते का नंबर, जिसे लेकर विवाद है उस खाते की जानकारी.कॉन्टेक्ट नंबर और अपना नाम देना चाहिए. ज्यादातर विवाद दो हफ्तों में निपट जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों 30 दिनों तक का समय लग सकता है. सभी क्रेडिट ब्यूरो को ऑनलाइन शिकायत भेजी जा सकती है.

बैंक और क्रेडिट ब्यूरो से एक साथ करें संपर्क 

रिपोर्ट में किसी तरह की अनियमितता दिखने पर बैंक और संबंधित ब्यूरो से एक साथ कॉन्टेक्ट करना चाहिए. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो कर्जदाता (बैंक, एनबीएफसी) से कॉन्टेक्ट करता है, जिसके बाद संबंधित वित्तीय संस्थान या बैंक मामले की तहकीकात करता है.छानबीन के बाद पाए गए तथ्यों के आधार पर बैंक या एनबीएफसी शिकायत मंजूर या नामंजूर कर कर सकता है. शिकायत मंजूर होने पर गलतियां सुधारी जाती है. कर्जदाता की लिखित अनुमति के बिना क्रेडिट ब्यूरो आंकड़े में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकते.

अमूमन बैंक, एनबीएफसी या दूसरे वित्तीय संस्थान क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट देते वक्त मोरेटोरियम की सुविधा लेने वाले ग्राहकों का जिक्र नहीं करते. इससे क्रेडिट ब्यूरो को यह नहीं मालूम होता है कि किस ग्राहक ने मोरेटोरियम का लाभ लिया है और किसने नहीं. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनका क्रेडिट स्कोर फिसला है तो इसकी वजह जानने की कोशिश करें और क्रेडिट ब्यूरो और बैंक से संपर्क साध कर इसमें सुधार करवाएं.

क्या लॉकडाउन के दौरान भी आपने दी ईएमआई? बैंकों ने देना शुरू किया है कैशबैक, जानें क्या हैं नियम

आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक, अगर भूल गए हैं ऐसे लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget