एक्सप्लोरर

Apple CEO Credit Card: सबसे बड़ी कंपनी के सीईओ, दुनिया के टॉप अमीरों में गिनती, फिर भी बैंक ने नहीं दिया क्रेडिट कार्ड!

What is Apple Credit: एप्पल जैसी कंपनी का सबसे बड़ा अधिकारी, करोड़ों में सैलरी, सबसे अमीर लोगों में गिनती... फिर भी बैंक क्रेडिट कार्ड देने स मना कर दें, यह बात अजीब लगती है पर सच है...

आम तौर पर सैलरीड लोगों को आसानी से क्रेडिट कार्ड मिल जाते हैं. अगर नौकरी अच्छी हुई और सैलरी ज्यादा, फिर तो शायद ही कोई बैंक क्रेडिट कार्ड देने से मना करे. यह भारत की स्थिति है, जहां अभी भी क्रेडिट कार्ड आबादी बमुश्किल 3-4 फीसदी आबादी तक पहुंचा है. अमेरिका में क्रेडिट कार्ड का पेनेट्रेशन बहुत ज्यादा है, लेकिन इसके बाद भी एप्पल के सीईओ टिम कुक को बैंक ने क्रेडिट कार्ड देने से मना कर दिया था.

इस कार्ड के लिए किया था अप्लाई

दी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े 4 सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी एप्पल फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर Goldman Sachs के साथ मिलकर एप्पल क्रेडिट नाम से को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड भी ऑफर करती है. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी उस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था.

सिर्फ 4 साल पुराना है मामला

यह वाकया बहुत पुराना भी नहीं है और उस समय भी टिम कुक ही एप्पल के सीईओ थे. रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला अगस्त 2019 का है. एप्पल और Goldman Sachs ने मिलकर उसी समय एप्पल क्रेडिट को लॉन्च किया था और उसकी टेस्टिंग चल रही थी. टिम कुक ने भी कई अन्य लोगों की तरह एप्पल क्रेडिट के लिए अप्लाई किया था. हालांकि एप्पल के सबसे बड़े अधिकारी और अरबों की दौलत के बाद भी उनका अप्लिकेशन रिजेक्ट हो गया था.

इतनी है टिम कुक की दौलत

टिम कुक की मौजूदा नेटवर्थ करीब 2 बिलियन डॉलर है. साल 2022 के दौरान कुक को एप्पल से 99.4 मिलियन डॉलर यानी 815 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें 3 मिलियन डॉलर की सैलरी शामिल थी. इसके अलावा 83 मिलियन डॉलर स्टॉक अवार्ड और बोनस भी मिला था. यह 2021 में मिली रकम से ज्यादा थी. 2021 के दौरान उन्हें 98.7 मिलियन डॉलर मिले थे.

इस कारण हो गया था रिजेक्ट

रिपोर्ट में टिक कुक का क्रेडिट कार्ड अप्लिकेशन रिजेक्ट होने का कारण भी बताया गया है. दरअसल Goldman Sachs को इस बात का शक हो गया था कि कोई अन्य व्यक्ति टिम कुक के नाम व पहचान का इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड लेने का प्रयास कर रहा है. बाद में जब Goldman Sachs के बड़े अधिकारियों को वास्तविकता का पता चला तो एप्पल सीईओ को मेटल कार्ड इश्यू किया गया.

ये भी पढ़ें: कंगाल हो गए इन आईपीओ के निवेशक, एलआईसी समेत ये 8 नाम शामिल, 70 फीसदी तक डाउन है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget