एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: पूरे हफ्ते गोल्ड-सिल्वर में दर्ज की गई भारी गिरावट! सोना 56,000 के नीचे फिसला, जानें चांदी का हाल

Gold Silver Price Weekly: इस हफ्ते सोने और चांदी दोनों के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. जानते हैं कि इस हफ्ते दोनों कीमती मेटल्स कितनी सस्ती हुई हैं.

Gold Silver Rate Weekly: सोना और चांदी एक ऐसी कमोडिटी है जिसमें लोग पुराने वक्त से पैसा निवेश करना पसंद करते हैं. अगर आप सोना-चांदी खरीदने (Gold Silver Price) की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. इस हफ्ते गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट (Gold Silver Price Weekly) में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना जहां 630 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Price Weekly)  हुआ है वहीं चांदी के दाम में 1,381 रुपये की कमी दर्ज (Silver Price Weekly) की गई है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत यानी 20 फरवरी को सोना 56,587 रुपये पर था जो आज 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. ऐसे में पूरे हफ्ते में सोने के प्राइस में पूरे 630 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है. 25 फरवरी, 2023 को 24 कैरेट सोना 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना 51,257 रुपये और 18 कैरेट सोना 41,968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. बता दें कि इस महीने 2 फरवरी को 24 कैरेट सोना अपने सबसे उच्चतम स्तर 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बहुत गया था. इसके बाद सोने में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

चांदी के दाम में भी दर्ज की गई भारी गिरावट

वहीं अगर चांदी की बात करें तो इस हफ्ते चांदी के भाव में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. IBJA के अनुसार 20 फरवरी, 2023 को जहां चांदी 65,712 रुपये प्रति किलोग्राम पर था वह अब गिरकर 64,331 रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में 20 से 25 फरवरी के बीच चांदी 1,381 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हुआ है.

सोना खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी-

सोने की बढ़ती कीमतों के साथ ही मार्केट में नकली सोना (Fake Gold) बहुत ज्यादा बिकने लगा है. ऐसे में सोने की शुद्धता को चेक (Gold Buying Tips) करना बहुत जरूरी है. अगर शादी-ब्याह के मौके पर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो हमेशा BIS का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें. इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप कितने कैरेट का सोना खरीद रहे हैं और इसके साथ ही ज्वेलरी शॉपिंग का पक्का बिल जरूर बनवा लें. इसके साथ ही बिल पेमेंट करते वक्त कैश के बजाय क्रेडिट, डेबिट कार्ड या यूपीआई पेमेंट करना न भूलें. 

ये भी पढ़ें-

Retirement Planning: रिटायरमेंट फंड को इन्वेस्ट करते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगी पैसों की तंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget