एक्सप्लोरर

Gold Price Today: नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सोने के दाम, पहली बार सोना 58,826 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा

Gold Price Today At Record High: सोने के दामों में तेजी जारी है और सोना ऐतिहासिक लेवल 58,800 रुपये के पार जा पहुंचा है.

Gold Price Hike: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीचे सोने के दामों में रिकॉर्ड उछाल देखा जा रहा है. सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है. गुरुवार के ट्रेडिंग सत्र में सोना एमसीएक्स पर 58,826 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है.  फिलहाल सोना 1.29 फीसदी या 748 रुपये के उछाल के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 

गुरुवार को ट्रेडिंग शुरु होने के साथ ही सोना 58,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला जो अब 58,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. सोने के ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है. चांदी 11 महीने के हाई 71,500 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

घरेलू बाजारों में सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग के चलते सोने का भाव में बीते 4 महीनों में 9000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल देखने को मिला है. साल 2023 में बीते एक महीने में ही सोने की कीमतों में 4000 रुपये का उछाल आ चुका है.  

सोने के दामों में तेजी को अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी से जोड़कर देखा जा रहा है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका में  ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं कोरोना को बंदिशों द्वारा दी जा रही ढील के चलते  सोने की मांग में तेजी देखी जा सकती है जिसके चलते सोने की चमक बनी रह सकती है.

ग्लोबल राजनीतिक और आर्थिक हालात के चलते सोने के दामों में आने वाले दिनों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है. मंदी की चिंता, महंगाई और क्रिप्टो एसेट्स की मांग में कमी के चलते भी सोने की कीमतों में तेजी है. कई जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को भी छू सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Richest Indian: गौतम अडानी को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, देखें दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget