एक्सप्लोरर

Gold Price Hike: क्या सोना हो जाएगा लखटकिया! 2025 में अब तक 12000 रुपये के करीब बढ़ गई कीमत

Gold Rate: कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर भी सोने का भाव नए ऑलटाइम हाई 88450 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है. जबकि सर्राफा बाजार में 90000 रुपये के पार भाव जा पहुंचा है.

Gold Price Hike: क्या सोने का भाव लाख रुपये पार जाने वाला है? क्या सोना भी लखटकिया होने वाला है? से सवाल इसलिए क्योंकि हर सोने के भाव नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू रहा है. अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते सर्राफा बाजार में सोने के भाव नए शिखर पर जा पहुंचा है. सोने का भाव 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सेशन में  89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. 

अखिल भाारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, कई कारकों ने कीमती धातुओं की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है. गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित समझी जाने वाली एसेट्स की मांग बढ़ी है. इस साल अबतक, सोने की कीमतें एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपये या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपये हो गई है. 

लाख रुपये के पार जाने के बाद भी चांदी की चमक बरकरार है. चांदी की कीमतें भी 1,300 रुपये बढ़कर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं. पिछले सत्र में चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.48 डॉलर बढ़कर 2,998.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. शुक्रवार 14 मार्च को सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था. शुक्रवार को इसने 3,017.10 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छुआ था. 

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति घटने के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद बढ़ने के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं.’’ मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिमों ने सर्राफा की कीमतों को मजबूत किया है, क्योंकि अमेरिका ने पुष्टि की है कि वह यमन के हूतियों के खिलाफ तब तक हमले जारी रखेगा जब तक कि वे लाल सागर में जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देते, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. 

ये भी पढ़ें

RBI गवर्नर की बैंक अधिकारियों को नसीहत, ग्राहकों के शिकायतों के निपटारे के लिए निकालें समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget