एक्सप्लोरर

4 महीने के उच्च स्तर पर सोनाः 30,175 रुपये पर पहुंचा

नई दिल्लीः विदेशों में मजबूती के रुख और शादी विवाह के लिये ज्वैलर्स की मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 325 रुपये उछलकर 30,000 रुपये के स्तर से आगे निकलकर 4 महीने के उच्चतम स्तर 30,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा. इससे पहले 18 अक्तूबर 2016 को सोना 30,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया था.

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में डॉलर कमजोर होने से कीमती मेटल की मांग बढ़ गई जिससे स्थानीय कारोबारी धारणा भी प्रभावित हुई. सूत्रों ने कहा कि चालू शादी ब्याह के मौसम में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से भी तेजी के रुख को समर्थन मिला.

राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के भाव प्रत्येक 325 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30,175 रुपये और 30,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. हालांकि, गिन्नी 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.61 फीसदी बढ़कर 1,256.90 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ.

इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी का भाव भी 600 रुपये की तेजी के साथ 43,800 रुपये प्रति किलो हो गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.99 फीसदी बढ़कर 18.33 डालर प्रति औंस पर रही. सोने की ही तरह से चांदी हाजिर 600 रुपये उछलकर 43,000 रुपये के स्तर से आगे निकलकर 43,800 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 760 रुपये बढ़कर 43,350 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. चांदी सिक्का 1,000 रुपये बढ़कर लिवाल 74,000, बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैंकडा हो गये.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे दिल्ली 43800 रुपये मुंबई 43700 रुपये कोलकाता 43910 रुपये

देश के चार महानगरों में सोने के दाम दिल्ली 30175 रुपये मुंबई 30200 रुपये कोलकाता 30140 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget