एक्सप्लोरर

Gold Import in India Increased: सोने के गहनों की मांग भारत में 2021 में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी, कोरोनाकाल का भी नहीं पड़ा असर

Gold Import Increased in India: भारत में सोने का आयात लगातार बढ़ रहा है और इससे साफ है कि सोने की मांग में कोरोनाकाल में भी कोई कमी नहीं आई है. देश में सोने के गहनों की मांग अभूतपूर्व स्तर पर आई है.

Gold Demand Increased in India: कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार और कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के बाद मांग में तेजी आने से भारत में सोने की खपत 2021 में बढ़कर 797.3 टन हो गई और इस साल भी तेजी का रुख जारी रहने का अनुमान है. विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने ‘स्वर्ण मांग रूझान 2021’ रिपोर्ट में कहा कि 2021 में स्वर्ण की मांग 78.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 797.3 टन हो गई जो 2020 में 446.4 टन थी.

चौथी तिमाही रही सबसे अच्छी
डब्ल्यूजीसी में क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सोमसुंदरम पीआर ने कहा, 'साल 2021 ने सोने के बारे में पारंपरिक सोच की ताकत को फिर से प्रमाणित किया है और पुनरुद्धार में कई सबक दिए जो आने वाले सालों के लिए नीतिगत सोच को आकार देंगे.' उन्होंने कहा कि भारत की स्वर्ण मांग 79 फीसदी बढ़कर 797.3 टन हो गई, जो मुख्य रूप से चौथी तिमाही की 343 टन की असाधारण मांग का परिणाम है. यह मांग तीसरी तिमाही में व्यक्त किए गए हमारे अनुमान से भी आगे निकल गई और सबसे अच्छी तिमाही साबित हुई.’’

साल 2022 के लिए 850 टन की मांग रहने की उम्मीद
साल 2022 के लिए सोमसुंदरम ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य यदि जारी रहता है और कोई विशेष व्यवधान नहीं आता है तो स्वर्ण की मांग करीब 800-850 टन रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सोने के आभूषणों की मांग पिछले साल के मुकाबले 2021 में दोगुनी हो गई और महामारी से पहले के स्तर को भी लांघ कर छह साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई. चौथी तिमाही में 265 टन की रिकॉर्ड मांग रही.

सोने के गहनों की मांग में 96 फीसदी की बढ़त देखी गई
कीमत के आधार पर देखें तो सोने के आभूषणों की मांग 96 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,61,140 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. 2020 में यह 1,33,260 करोड़ रुपये थी. कुल निवेश मांग 2021 में 43 फीसदी बढ़कर 186.5 टन हो गई. मूल्य के लिहाज से मांग 45 फीसदी की वृद्धि के साथ 79,720 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि देश में कुल स्वर्ण पुनर्चक्रण 21 फीसदी घटकर 75.2 टन रह गया. भारत में कुल स्वर्ण आयात 165 फीसदी बढ़कर 924.6 टन हो गया.

ये भी पढ़ें

Cooking Oil Prices: इस वजह से सरसों तेल हो रहा है लगातार महंगा, बाकी Edible Oil की कीमतों में सुधार

Google-Airtel Partnership: Google और भारती एयरटेल के बीच 1 अरब डॉलर की साझेदारी, Airtel में इतना हिस्सा खरीदेगी गूगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget