एक्सप्लोरर

सोने की लगातार चमक रही कीमत, लेकिन दुबई में गोल्ड से क्यों भाग रहे लोग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पहुंचने रिकॉर्ड 3,400 डॉलर प्रति औंस के पार किए जाने के बाद दुबई में लोग अब इससे किनारा कर रहे हैं.

दुबई जिसे 'सिटी ऑफ गोल्ड' भी कहा जाता है, वहां पर पारंपरिक शादियों से लेकर धार्मिक आयोजनों तक में और निवेश के लिए सोना को सबसे पसंदीदा माना जाता रहा है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड 3,400 डॉलर प्रति औंस के पार किए जाने के बाद दुबई में लोग अब इससे किनारा करने लगे हैं. इसकी जगह अब लोग दुबई में या तो डायमंड को तरजीह दे रहे हैं या फिर हल्के गोल्ड ज्वैलरी खरीद रहे हैं.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) में मिडिल ईस्ट एंड पब्लिक पॉलिसी के हेड एंड्रयू नायलोर ने कहा- निवेश के तौर पर सोना को पहले ही सबसे ज्यादा पसंद किया जाता रहा है. ऐसे में अमेरिकी टैरिफ और अन्य फैक्टर ने इसमें और ज्यादा आग में घी का काम किया है. इसके अलावा, सोने की ज्वैलरी की बढ़ती डिमांड का भी इसके ऊपर अलग असर है.

दुबई में सोने से भाग रहे लोग

उन्होंने बताया, दुबई में सोने की बढ़ती कीमत के दो तरह के असर देखने को मिल रहे हैं. पहला, इसे निवेश के लिए सबसे सुरक्षित मानकर पैसा लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उच्च कीमतों के चलते ज्वैलरी की मांग में गिरावट आ रही है. दुबई के Gold Souk में एक विक्रेता ने रायटर्स को बताया कि वे इस रुझान को देख रहे हैं कि जब वर्तमान में सोने की कीमत में इजाफा हो रहा है तो लोग इसके दूसरे विकल्प की ओर देख रहे हैं.

Damas Jewellery में काम करने वाले एक दुकानदार ने बताया, सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की वजह से इन दिनों इसके खरीददारों में काफी कमी आ गई है. जबकि Gold Souk के पास आयी एक महिला ने कहा, सोने को अफोर्ड करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए मेरी समझ से ये बेहतर है कि आप इसकी जगह डायमंड ले लें.

यूएई में सोने की खरीदारी में गिरावट

पिछले करीब 80 वर्षों से सोना खरीदारों के लिए दुबई सबसे पसंदीदा जगह रहा है. डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, पिछले साल सोने का दाम में करीब 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसके चलते यूएई में गोल्ड ज्वैलरी की मांग में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जबकि वैश्विक तौर पर इसमें 11 फीसदी की कमी आयी है.

Goldman Sachs ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 2025 के आखिर तक सोने की कीमत 3700 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाएगी और इसकी कीमत 4500 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती है. 

भारत ने साल 2024 में यूएई में 171 मिलियन डॉलर कीमत के डायमंड का एक्सपोर्ट किया है. Gem एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अगर डेटा को देखें तो दो साल पहले जहां इसने 109 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था, उससे करीब 57 प्रतिशत का एक्सपोर्ट में इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें: अब सोना जमा कर कैश लीजिए, आ गया गोल्ड एटीएम, प्यूरिटी की भी टेंशन खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget