एक्सप्लोरर

Gold Rate Today: सोने और चांदी के दाम में फिर आ रही है तेजी, जानें क्या हैं आज की कीमतें

एमसीएक्स में मंगलवार को गोल्ड 0.74 फीसदी चढ़ कर 49,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिल्वर की कीमत में 0.57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 66,279 रुपये प्रति किलो हो गई. पिछले सेशन में गोल्ड रेट 0.53 फीसदी गिर गया था.

Gold Rate: बेहतर यूएस बॉन्ड यील्ड और यूएस डॉलर की मजबूती के बीच पश्चिमी देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत बढ़ रही है. ग्लोबल माार्केट के असर से भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर चढ़ गए. एमसीएक्स में मंगलवार को गोल्ड 0.74 फीसदी चढ़ कर 49,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिल्वर की कीमत में 0.57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 66,279 रुपये प्रति किलो हो गई. पिछले सेशन में गोल्ड रेट 0.53 फीसदी गिर गया था.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड-सिल्वर की बढ़ी चमक

दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोना 297 रुपये बढ़कर 48,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,404 रुपये की तेजी के साथ 65,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 63,976 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

ग्लोबल मार्केट में भी चढ़ा गोल्ड

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी बढ़ कर 1856.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. कमजोर डॉलर की वजह से गोल्ड निवेशकों के लिए सस्ता हुआ है.डॉलर इंडेक्स में 0.14 फीसदी की गिरावट आई और यह 89.938 पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड और सिल्वर में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर है. हालांकि हाल में पश्चिमी देशों में कोरोना संक्रमण केस के बढ़ते मामलों ने गोल्ड के दाम में बढ़त दर्ज कराई है. अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंधों से गोल्ड के दाम बढ़ रहे हैं. अगर पश्चिमी देशों में नए कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता रहा तो गोल्ड के दाम और बढ़ सकते हैं.

टेस्ला मोटर्स इंडिया ने बेंगलुरु में कराया रजिस्ट्रेशन, भारत में अपॉइंट किए 3 डायरेक्टर

खुदरा महंगाई दर नवंबर के 6.93% मुकाबले दिसंबर में गिरकर 4.59% पर आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं
सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं
PM Modi on LPG: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ
Bank Holiday: सोमवार, 6 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Bank Holiday: सोमवार, 6 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget