एक्सप्लोरर

Gold And Silver Rates Today: गोल्ड और सिल्वर लगातार हो रहे हैं सस्ते, जानें आज कहां पहुंची हैं कीमतेें

अमेरिकी स्टिमुलस और यूरोपियन सेंट्रल बैंक की ओर बॉन्ड खरीदने के संकेत के बाद भी गोल्ड में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आ पाई है. घरेलू मार्केट में भी दाम गिर रहे हैं

यूरोपियन सेंट्रल बैंक की ओर से बॉन्ड खरीदने के वादे और अमेरिका में अर्थव्यवस्था को स्टिमुलस देने से पैदा सकारात्मक माहौल के बावजूद ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम शुक्रवार को 0.5 फीसदी गिर गए. इसका असर भारतीय बाजार में भी दिखा और एमसीएक्स में गोल्ड 0.32 फीसदी गिर कर 44,737 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर में 0.50 फीसदी की गिरावट आई और यह 67,207 रुपये प्रति किलो पर आ गया. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की चमक फीकी पड़ी  ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को इसके भाव गिर गए. हालांकि कीमतों में सुधार के लक्षण दिखे. बढ़ते डॉलर की वजह से कीमतों में थोड़ी बढ़त की गुंजाइश दिख रही है. स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिर कर 1,716.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इस सप्ताह गोल्ड 1.4 फीसदी बढ़ गया यह 22 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह के बाद सबसे बड़ी बढ़त थी. दिल्ली मार्केट में गोल्ड में हल्का उतार-चढ़ाव घरेलू बाजार की बात करें तो अहमदाबाद में शुक्रवार को गोल्ड स्पॉट 44478 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 44,700 रुपये प्रति दस ग्राम. बुधवार को दिल्ली में गोल्ड बढ़ कर 44,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. मंगलवार को सोने की कीमतें 44,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखने को मिला . चांदी की कीमतें 126 रुपये बढ़कर 66236 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. वहीं मंगलवार को चांदी 66110 रुपये प्रति किलोग्राम थी. गोल्ड की कीमतों में इस बीच चल रही नरमी की वजह से गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग कम होती जा रही है. हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्ता में स्टिमुलस की वजह से इसमें बढ़ोतरी हो सकती है. जहां तक घरेलू बाजार का सवाल है तो गोल्ड को पर 44,500 पर समर्थन का सामना करना पड़ सकता है. हां, इसे 45,000 पर रेजिस्टेंस मिल सकता है. वहीं सिल्वर को 66,800 रुपये पर समर्थन और 67,900 पर रेजिस्टेंस मिल सकता है.

Gold Price: 12000 रुपये टूट चुका है सोना, क्या गोल्ड में निवेश करें या और गिरावट का करें इंतजार?

टाटा मोटर्स करेगी पैसेंजर व्हेकिल बिजनेस को अलग, शेयरहोल्डरों की मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget