एक्सप्लोरर

Go First की सभी फ्लाइट्स अब इस तारीख तक रद्द, रिफंड को लेकर भी आया अपडेट

Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स को फिर से कैंसिल कर दिया गया है. एयरलाइंस ने इससे पहले 26 मई तक सभी फ्लाइट्स को कैंसिल किया था. 

Go First Flight Ticket Refund: भारी कर्ज के दबाव से गुजर रही एयलाइंस गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स को अब 30 मई 2023 तक कैंसिल कर दिया गया है. कंपनी ने बजट और परिचालन कारणों का हवाला देते हुए इन सभी फ्लाइट्स को कैंसिल किया है. इससे पहले भी कई बार एयरलाइंस ने सभी फ्लाइट्स को रद्द किया था. पहले 26 मई तक सभी उड़ानें रद्द थीं. 

शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए एयरलाइंस ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खेद है कि परिचालन कारणों से, गो फर्स्ट की उड़ानें 30 मई, 2023 तक रद्द रखने का तय किया गया है. उड़ान रद्द होने के कारण हुई सुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जल्द ही सभी यात्रियों को भुगतान रिफंड कर दिया जाएगा. 

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है. कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि यात्रियों के लिए फिर से बुकिंग शुरू की जाएगी. हालांकि इसके लिए कोई डेट नहीं जारी की गई है. 

कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब 

मंगलवार को बजट कैरियर गो फर्स्ट ने एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया. एयलाइंस कंपनी ने कहा कि परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए उसके पास कोई तय समय सीमा नहीं है. 

'जल्द परिचालन फिर होगा शुरू'

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइंस ने जल्द से जल्द परिचालन फिर से शुरू करने का इरादा जताया है. उड्डयन मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा​ कि अभी गो फर्स्ट की ओर से कोई तय समयसीमा नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने जल्द परिचालन शुरू करने का इरादा जताया है. कंपनी को इससे पहले डीजीसीए की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का 15 दिनों के भीतर जवाब देना था. 

गौरतलब है कि नियामक ने गो फर्स्ट को संचालन चलाने में असमर्थता के कारणों की व्याख्या करने के लिए कहा था और नई बुकिंग बंद कर दी थी और टिकटों की बिक्री रोक दी थी. वहीं NCLT के आदेश को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने बरकरार रखा है और दिवालियापन के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस की याचिका को स्वीकार किया है. 

ये भी पढ़ें 

Amul on Twitter: अमूल लस्सी में लगे फंगस की वीडियो हुई वायरल, कंपनी ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget