एक्सप्लोरर

Go Air Crisis: वाडिया फैमिली की 1900 करोड़ रुपये की जमीन हुई बिकाऊ, गो एयर के चक्कर में लगा झटका 

Wadia Group Land: गो एयर को दिए लोन की वसूली के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने यह कार्रवाई शुरू की है. यह जमीन मुंबई के नजदीक ठाणे में स्थित है.

Wadia Group Land: बंद हो चुकी एयरलाइन गो एयर (Go Airways) को संकट से निकालने के सारे रास्ते अब लगभग बंद हो चुके हैं. हाल ही में ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी ने इस डील से बाहर निकलने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने स्पाइस जेट के अजय सिंह के साथ मिलकर वाडिया ग्रुप (Wadia Group) के स्वामित्व वाली गो एयरवेज को खरीदने की इच्छा जताई थी. अब दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर कर रही गो एयर के लिए एक और बुरी खबर आई है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने वाडिया ग्रुप की मुंबई स्थित 94 एकड़ कीमती जमीन को बेचने की तैयारी कर ली है. इसकी नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 1,965 करोड़ रुपये रखा गया है. 

नीलामी के लिए शुरुआती कीमत 1965 करोड़ रुपये  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने गो एयरवेज को दिए लोन की वसूली के लिए ठाणे के घोड़बंदर रोड पर भयंदरपाड़ा स्थित वाडिया रियल्टी (Wadia Realty) की 94 एकड़ जमीन नीलाम करने का फैसला लिया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,965 करोड़ रुपये रखी गई है. वाडिया रियल्टी ही गो एयरवेज की गारंटर बनी थी. यह जमीन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को गिरवी रखी गई थी.

22 जुलाई को होगी नीलामी, 3,918 करोड़ रुपये है लोन    

रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस नीलामी को 22 जुलाई को करने वाला है. इस बिक्री से 3,918 करोड़ रुपये के लोन के बड़े हिस्से की वसूली का अनुमान लगाया गया है. नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रिजर्व प्राइस का 5 फीसदी यानि लगभग 98 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे.

वाडिया ग्रुप ने पिछले साल कर्ज चुकाने के लिए बेची थी जमीन

नुस्ली वाडिया (Nusli Wadia) के स्वामित्व वाले वाडिया ग्रुप को इसके मशहूर कारोबार बॉम्बे डायिंग (Bombay Dyeing) और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के लिए जाना जाता है. पिछले साल वाडिया ग्रुप ने कर्ज चुकाने के लिए मुंबई के वरली में स्थित अपनी जमीन बेची थी. गो एयर ने पिछले साल दिवालिया घोषित होने के लिए याचिका दाखिल कर दी थी.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi Portfolio: नरेंद्र मोदी की जीत से भर गई राहुल गांधी की जेब, 3 दिन में कमा लिए लाखों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की आज फिर बढ़ी कीमत? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
क्या 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की आज फिर बढ़ी कीमत? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: क्या आज है गाड़ी की टंकी फुल करवाने का प्लान? पहले चेक करें आज पेट्रोल-डीजल का रेट
क्या आज है गाड़ी की टंकी फुल करवाने का प्लान? पहले चेक करें आज पेट्रोल-डीजल का रेट
Share Market: 10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
Embed widget