एक्सप्लोरर

Apple Layoffs: एप्पल के 600 से ज्यादा कर्मचारियों की चली गई नौकरी, इस कारण हुई छंटनी

Global Layoffs 2024: एप्पल ने हाल ही में अपने कुछ बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया था. ये छंटनी उसके बाद हुई है...

साल 2024 में दुनिया भर में छंटनी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. इस साल अब तक कई नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं. अब उनमें टेक जगत की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक एप्पल का नाम भी जुड़ गया है. एप्पल ने हाल ही में 600 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है.

कंपनी ने खुद से दी जानकारी

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताजी छंटनी को एप्पल ने भी कंफर्म कर दिया है. कंपनी ने कैलिफोर्निया एम्पलॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पास फाइलिंग में इसके बारे में बताया है. फाइलिंग के हवाले से ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल ने कैलिफोर्निया में 600 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने छंटनी का यह निर्णय कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट को बंद करने के चलते लिया है.

दुनिया की नंबर-2 कंपनी

छंटनी की यह खबर इस कारण गंभीर हो जाती है, क्योंकि एप्पल की गिनती सिर्फ टेक इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि ओवरऑल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में की जाती है. एप्पल का शेयर अमेरिकी बाजार में गुरुवार को 0.49 फीसदी लुढ़ककर 168.82 डॉलर पर रहा था. उसके बाद कंपनी का एमकैप 2.61 ट्रिलियन डॉलर था. इस वैल्यूएशन के साथ एप्पल सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट से पीछे है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है.

8 फाइलिंग में दी जानकारी

एप्पल का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के कुपर्टिनो में स्थित है. लोकल रेगुलेशन के हिसाब से कंपनियों को छंटनी या कर्मचारियों को काम से निकालने के बारे में जानकारी देनी होती है. एप्पल ने वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (वार्न प्रोग्राम) के अनुपालन में आठ अलग-अलग फाइलिंग में कर्मचारियों की छंटनी के बारे में बताया. कैलिफोर्नियो के कानून के तहत यह अनुपालन जरूरी होता है.

इन कर्मचारियों पर हुआ असर

कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, छंटनी का शिकार हुए लोगों में कम से कम 87 कर्मचारी एप्पल की सीक्रेट फैसिलिटी में काम कर रहे थे, जहां नेक्स्ट-जेनरेशन स्क्रीन डेवलपमेंट का काम हो रहा था. वहीं बाकी के प्रभावित कर्मचारी पास में ही स्थित दूसरी बिल्डिंग में काम करते थे, जो कार प्रोजेक्ट के लिए डेडिकेटेड था.

इसी साल आया था ये अपडेट

एप्पल के कार प्रोजेक्ट को लेकर दुनिया भर में हाइप बना हुआ था. अभी कई मोबाइल व गैजेट कंपनियां व्हीकल खासकर ईवी सेगमेंट में उतर रही हैं. श्याओमी और हुआवे जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां ईवी मार्केट में उतार चुकी हैं. एप्पल ने भी कुछ समय पहले अपना प्रोटोटाइप पेश किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में जानकारी सामने आई कि एप्पल ने कार प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: आज गुड न्यूज देगा आरबीआई या सस्ते ब्याज के लिए और करना होगा इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget