एक्सप्लोरर

Cricket World Cup: क्रिकेट विश्व कप पर पैसे लुटा रही हैं कंपनियां, हर एक सेकेंड में विज्ञापन पर खर्च होंगे 3 लाख रुपये

CWC 2023 Corporate Ad: क्रिकेट विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है, जिसे करोड़ों लोग देखते हैं. इसी कारण दुनिया भर की कंपनियां विज्ञापनों के लिए पैसे लुटाती हैं...

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की आज 5 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है. इस आयोजन को दुनिया के कई देशों में करोड़ों लोग देखते हैं. ऐसे में यह आयोजन सिर्फ क्रिकेट टीमों की प्रतिस्पर्धा न रहकर, दिग्गज कॉरपोरेट का अखाड़ा भी बन जाता है. एक साथ मिलने वाले करोड़ों दर्शकों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े कॉरपोरेट पानी की तरह पैसे बहाते हैं.

इस कारण कंपनियों में कंपटीशन

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह आयोजन नवंबर के मध्य तक चलने वाला है. करीब डेढ़ महीने की इस अवधि में कुल दर्शकों की संख्या एक करोड़ के पार निकल जाएगी. दर्शकों में बड़ी संख्या भारतीय लोगों की होगी, जो इस बार वर्ल्ड कप का मेजबान भी है. आबादी के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. ऐसे में क्रिकेट वर्ल्ड कप तमाम वैश्विक कंपनियों के लिए अरबों के लोगों के इस उभरते बाजार पर दस्तक देने का शानदार जरिया है.

पिछले विश्वकप से इतना बढ़ा रेट

रिपोर्ट में बैंक डिलॉयट इंडिया के पार्टनर जेहिल ठक्कर के हवाले से बताया गया है कि इस बार वर्ल्ड कप में विज्ञापनों की दर बहुत बढ़ी है. इस बार 10 सेकेंड के स्लॉट के लिए कंपनियों को 30 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं. यानी हर एक सेकेंड के विज्ञापन की लागत करीब 3 लाख रुपये है. यह पिछले विश्व कप की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है. पिछले क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन 2019 में हुआ था.

हर साल खर्च होते हैं अरबों डॉलर

बकौल ठक्कर, पूरे आयोजन के दौरान तमाम ब्रांड सिर्फ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के स्पॉट पाने के लिए 240 मिलियन डॉलर यानी करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं. दरअसल इसका एक बड़ा कारण है कि क्रिकेट 1.4 अरब की आबादी वाले देश भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है. रिसर्च फर्म जेफरीज के अनुसार, इस कारण क्रिकेट पर हर साल कंपनियां विज्ञापन व स्पॉन्सरशिप आदि पर 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करती हैं, जो भारत में कुल स्पोर्ट्स स्पेंडिंग के 85 फीसदी के बराबर है.

ये बड़े ब्रांड कर रहे हैं खर्च

वर्ल्ड कप के दौरान विज्ञापनों पर खर्च कर रहे ग्लोबल ब्रांड में कोका-कोला कंपनी, अल्फाबेट इंक की गूगल पे और यूनिलीवर पीएलसी की भारतीय इकाई हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सऊदी अरामको, एमिरेट्स और निसान मोटर कंपनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी करते हैं ये काम तो सरकार करेगी मदद, अगले 3 महीने में बंटने वाले हैं लाखों लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget