एक्सप्लोरर

General Motors Layoffs: अमेरिका की दिग्गज ऑटो कंपनी को चीन में भारी मुश्किल, यहां करेगी बड़े पैमाने पर छंटनी

Layoff News: अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स जल्द ही बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाली है. कंपनी अपने चीन डिविजन से बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकालने वाली है.

General Motors Layoffs 2024: अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स जल्द ही बड़े पैमाने पर छंटनी की प्लानिंग कर रही है. कंपनी चीन में छंटनी के बाद बड़े संरचनात्मक और परिचालन बदलाव भी करेगी. इसके लिए कंपनी ने चीन के स्थानीय पार्टनर SAIC के साथ बातचीत भी की है. जनरल मोटर्स ने यह फैसला चीन में गिरते सेल्स को देखते हुए लिया है लिहाजा यह छंटनी चीन में की जाएगी. 

इन विभागों पर गिरेगी गाज

बिजनेस वेबसाइट लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मोटर्स चीन में रिसर्च और डेपलपमेंट विभाग और मार्केटिंग विभाग में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है. आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी अपने लोकल पार्टनर SAIC के साथ मिलकर इसके लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी. बता दें कि जनरल मोटर्स ने साल 2017 में सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था, मगर अब कंपनी को उस तरह के रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं है. ऐसे में वह कर्मचारियों की छंटनी करके अपने खर्च में कटौती करने का प्रयास कर रही है. कंपनी कितने कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है इसे लेकर अभी तक इसने कोई जानकारी नहीं दी है.

कंपनी ने अपनी रणनीति में किया बदलाव

साल 2017 में रिकॉर्ड बिक्री के रिकॉर्ड को छूने के अलावा कंपनी ने साल 2018 में चीन में बड़े पैमाने पर गाड़ियों की बिक्री करके अरबों डॉलर की कमाई की थी. मगर अब कंपनी चीन के बाजार से अपने हाथ पीछे खींच रही है क्योंकि जनरल मोटर्स को स्थानीय कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है. ऐसे में कंपनी चीनी बाजार में कई मोर्चों पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है. बता दें कि विश्व के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार चीन में पिछले कुछ सालों में लोकल चीनी कंपनियों का दबदबा बढ़ा है. ऐसे में बहुत से विदेशी कंपनियों को यहां के मार्केट में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

कंपनी लोकल कंपनियों के साथ मिलकर कर रही EV पर फोकस

जनरल मोटर्स ने चीन के लिए कई और अहम बदलावों पर अमल करने के प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है. इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण पर फोकस के अलावा चीन में फैक्ट्री कैपसिटी में कटौती, ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी और लोकल कंपनी जैसे SAIC के साथ मिलकर काम करना शामिल है. चीन के घरेलू बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक जनरल मोटर्स चीन में प्रॉफिट बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी पर फोकस करेगी.

ये भी पढ़ें-

Firstcry Unicommerce Listing: फर्स्टक्राई के शेयरों की बंपर लिस्टिंग, यूनिकॉमर्स के निवेशकों को मिला 113 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget