एक्सप्लोरर

नवंबर में जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट, क्यों दिखी निर्यात में 13 फीसदी की कमी- जानें

Gems and Jewellery Export: नवंबर में रत्न और आभूषण निर्यात 12.94 फीसदी घटा है. नवंबर 2023 में रत्न और आभूषण निर्यात 228.14 करोड़ डॉलर का रहा था.

Gems and Jewellery Export: नवंबर में जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और इसमें करीब 13 फीसदी की कमी आई है. पिछले साल के नवंबर के मुकाबले इस साल के नवंबर में गहनों, रत्नों, सोने-चांदी के आभूषणों के लिए मांग तो ठीक है लेकिन इस साल ग्लोबल मोर्चे पर चल रहीं दिक्कतों के चलते इनके एक्सपोर्ट में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय तक जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण नवंबर में रत्न और आभूषण निर्यात 12.94 फीसदी घटकर 198.62 करोड़ डॉलर (16,763.13 करोड़ रुपये) रह गया है. नवंबर 2023 में रत्न और आभूषण निर्यात 228.14 करोड़ डॉलर का रहा था.

तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात भी घटा

जीजेईपीसी के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात पिछले साल की समान अवधि के 110.65 करोड़ डॉलर की तुलना में 39.81 फीसदी घटकर 66.60 करोड़ डॉलर रह गया. नवंबर के दौरान पॉलिश किए गए प्रयोगशाला में तैयार हीरों का निर्यात (अस्थायी आंकड़ा) पिछले वर्ष के 10.91 करोड़ डॉलर की तुलना में 42.37 फीसदी घटकर 6.28 करोड़ डॉलर रह गया.

सादे सोने के गहनों के निर्यात में देखी गई तेजी

हालांकि सादे सोने के गहनों का निर्यात नवंबर में 72.12 फीसदी बढ़कर 65.28 करोड़ डॉलर का हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 37.92 करोड़ डॉलर का हुआ था.

GJEPC के पूर्व अध्यक्ष का क्या है कहना?

जीजेईपीसी के पूर्व अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा कि लंबे समय से चल रहा जियो-पॉलिटिकल तनाव भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, जिसके कारण पिछले महीने में तेजी देखने के बाद निर्यात में मंदी आई है. इसलिए, भू-राजनीतिक मोर्चे पर कोई भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम आने वाले समय में व्यापार गतिविधियों को बाधित करना जारी रख सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि छुट्टियों के मौसम में करीब होने के कारण हमें उम्मीद है कि बढ़ती खरीदारी की भावना से मांग में तेजी बनी रहेगी..

ये भी पढ़ें

Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.45 फीसदी की शानदार बढ़त, 15.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget