एक्सप्लोरर

जीडीपी में गिरावट के संकेतः विकास दर का अनुमान 7.1% हुआ

नई दिल्लीः सरकार ने वित्त वर्ष 2017 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) ग्रोथ के अनुमान के आंकड़े जारी कर दिए हैं. वित्त वर्ष 2016-17 में जीडीपी वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है जबकि वर्ष 2015-16 में यह 7.6 फीसदी पर थी. आपको बता दें कि पिछली क्रेडिट पॉलिसी में आरबीआई ने भी ग्रोथ की रफ्तार के अनुमान को 0.5 फीसदी घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया था. 7.1 फीसदी विकास दर का अनुमान पिछले 3 साल का निचला स्तर है. जीडीपी ग्रोथ का अनुमान कारोबारी साल के पहले 7 महीने के औद्योगिक उत्पादन के आधार पर लगाया गया है, यानि नोटबंदी के असर को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

वित्त वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय इससे पिछले साल के मुकाबले 10.4 फीसदी बढ़कर 1,03,007 रुपये होने का अनुमान है. सीएसओ (सेंट्रल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस) ने वित्त वर्ष 2016-17 में जीडीपी वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान दिया है जबकि वर्ष 2015-16 में जीडीपी 7.6 फीसदी पर थी. सीएसओ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2011-12 के आधार वर्ष पर मौजूदा मूल्य के हिसाब से जीडीपी का स्तर 121.55 लाख करोड़ का है जबकि आधार वर्ष 2015-16 पर जीडीपी का प्रोविजन एस्टीमेट 113.50 लाख करोड़ का है. वहीं वित्त वर्ष 2017 में जीवीए (ग्रॉस वैल्यू ऐडेड) ग्रोथ का अनुमान भी घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया है जो कि पहले 7.2 फीसदी बताया गया था.

वित्त वर्ष 2017 में कृषि सेक्टर की ग्रोथ में बड़ी तेजी का अनुमान है. वित्त वर्ष 2017 में कृषि सेक्टर की ग्रोथ 4.1 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2016 में कृषि सेक्टर की ग्रोथ 1.2 फीसदी रही थी. वहीं, वित्त वर्ष 2017 में इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2016 में इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 7.4 फीसदी रही थी.

नोटबंदी के बाद जहां कई अर्थशास्त्री और रेटिंग फर्म्स ने भारत की जीडीपी गिरने का अनुमान लगाया था वहीं आज आए आंकड़े से ये चिंता और भी बढ़ सकती है क्योंकि नोटबंदी के असर को शामिल किए बिना ही देश की जीडीपी ग्रोथ में गिरावट का अनुमान आ गया है.

कल एचएसबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि नोटबंदी के बाद मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में सुस्ती से जीडीपी दर पर नकारात्मक असर देखा जाएगा. जिससे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी दर 5 फीसदी पर आ जाएगी जबकि, जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी 6 फीसदी रहेगी. यह नोटबंदी से पहले के सरकारी अनुमान से करीब 2 फीसदी कम है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget