एक्सप्लोरर

GDP Data: पीएम मोदी और वित्त मंत्री ने जीडीपी के आंकड़ों को सराहा, लोगों की मेहनत को किया सलाम

Narendra Modi: पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत देश के कई जाने-माने अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को आए जीडीपी आंकड़ों को सराहनीय बताया है.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को आए जीडीपी आंकड़ों की सराहना करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके लिए देश की जनता धन्यवाद की पात्र है. हमने 8.2 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर को हासिल करके दिखा दिया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. पीएम मोदी ने इसे आने वाले कल का ट्रेलर बताया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से हम देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में सफल रहे. हमारी इकोनॉमी मजबूत है और हम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

हमने दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ा 

भारतीय इकोनॉमी के इन आंकड़ों पर कई अर्थशास्त्रियों ने भी अपने विचार रखे. नीति आयोग के पूर्व वाईस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ रेट ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ा है. यह लगातार तीसरे साल 7 फीसदी से ऊपर की रफ्तार पकड़े हुए है. राजीव कुमार ने लिखा कि वेल डन इंडिया. हमने दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ा है. भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भविष्य में भी भारत मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा. प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य शमिका रवि ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चौथी तिमाही में भी हमने सभी बड़े देशों को पीछे छोड़ा है. 

अर्थशास्त्रियों ने की जीडीपी आंकड़ों की तारीफ

केयर एज रेटिंग्स की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े पॉजिटिव संकेत देते हैं. मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही सर्विस सेक्टर में भी तेजी आई है. सरकार ने पूंजीगत व्यय बढ़ाया है. वित्त वर्ष 2025 में भी आर्थिक विकास की दर 7 फीसदी के आसपास रह सकती है. माइलवुड केन इंटरनेशनल की फाउंडर एवं सीईओ निशा भट्ट ने कहा कि हम फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. यदि इसी तरह की तेजी जारी रही तो हम जल्द ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे. मानसून सीजन के बाद घरेलू डिमांड बढ़ने के चलते और सुधार आने की उम्मीद है. मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चीफ इकोनॉमिस्ट निखिल गुप्ता ने कहा कि इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें 

GDP of India: चुनावी नतीजों से पहले सुस्त जीडीपी, औसत ग्रोथ से भी कम चौथी तिमाही का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget