एक्सप्लोरर

GDP Q2 Data: गुरुवार को घोषित होंगे दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े, आरबीआई ने 6.5% रहने का जताया है अनुमान

Indian Economy: अप्रैल से जून तिमाही में 7.8 फीसदी जीडीपी रहा था. दूसरी तिमाही में आरबीआई ने 6.5 फीसदी रहने की उम्मीद जाहिर की है.

GDP Q2 Data Update: गुरुवार 30 नवंबर 2024 को मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर के लिए जीडीपी का डेटा घोषित होगा. और पहली तिमाही के समान दूसरी तिमाही में भी आर्थिक विकास दर का आंकड़ा शानदार रहने की उम्मीद है. आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने भी उम्मीद जताई है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी के आंकड़े बेहतर रहेंगे. 

सांख्यिकी मंत्रालय दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी करेगा. अप्रैल से जून के बीच पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी रही थी. दूसरे तिमाही में भी अर्थव्यवस्था में तेज विकास देखने को मिली है. आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा कि दूसरी तिमाही के आंकड़े बेहतर रहेंगे. उन्होंने कहा कि खाद्य सब्सिडी पर खर्च में बढ़ोतरी के बावजूद वित्तीय घाटा 5.9 फीसदी रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 5 साल के लिए खाद्य सब्सिडी बढ़ाने के बावजूद वित्तीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने में दिक्कत नहीं आएगी. सरकार ने 2025-26 तक वित्तीय घाटे को 4.5 फीसदी के नीचे लाने का लक्ष्य तय किया है. 

इससे पहले 6 अक्टूबर 2023 को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि शहरी इलाकों में मांग में बढ़ोतरी के चलते खपत में बढ़ोतरी आई है तो ग्रामीण इलाकों में भी मांग में सुधार देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सर्विसेज में तेजी, कंज्यूमर और बिजनेस सेंटीमेंट बेहतर है तो सरकार के पूंजीगत खर्चों में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है. बैंकों और कॉरपोरेट्स के बैलेंसशीट में सुधार है, सप्लाई चेन बेहतर हुआ है. पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक तनाव और आर्थिक चुनौतियों सबसे बड़ा जोखिम बना है.  

आरबीआई ने 2023-24 के लिए 6.5 फीसदी जीडीपी का लक्ष्य रखा है. जबकि सेंट्रल बैंक का मानना है कि दूसरी तिमाही में 6.5 फीसदी जीडीपी रहने की उम्मीद है. जबकि तीसरी तिमाही में 6 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.7 फीसदी जीडीपी रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें-

Charlie Munger Death: नहीं रहे वारेन बफे के भरोसेमंद सलाहकार चार्ली मंगर, 99 साल की आयु में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget