एक्सप्लोरर

Gautam Adani Birthday: 20 की उम्र में करोड़पति बने, अपहरण हुआ, मुंबई अटैक झेला, कुछ ऐसी है गौतम अडानी की कहानी

Gautam Adani: गौतम अडानी 62 साल के हो गए हैं. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाले गौतम अडानी ने अपने दम पर अडानी ग्रुप का साम्राज्य फैलाया है.

Gautam Adani: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) सोमवार, 24 जून को 62 साल के हो गए हैं. अडानी ग्रुप को शून्य से शिखर पर पहुंचाने वाले गौतम अडानी ने एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर अपने दम पर आज इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया है, जो देश-विदेश में कई सेक्टर में फैला है. चुनौतियों से जूझते हुए उन्होंने अडानी ग्रुप को देश के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप रिलायंस और टाटा के टक्कर का बना दिया है. गौतम अडानी को सेल्फ मेड करोड़पति कहा जाता है. यह तमगा उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में ही हासिल कर लिया था. एक कॉलेज ड्रॉपआउट लड़के ने सफलता की ऐसी कहानी लिखी, जो लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है. गौतम अडानी की नेट वर्थ 8550 करोड़ डॉलर आंकी गई है. 

100 घंटों में 6000 करोड़ रुपये की डील करके सिक्का जमाया

गौतम अडानी का जन्म 24 जून, 1962 को अहमदाबाद में गुजराती जैन फैमिली में हुआ था. उनके पिता शांतिलाल अडानी और मां शांताबेन अडानी टेक्सटाइल बिजनेस को बढ़ाने के लिए थराड कस्बे से अहमदाबाद बस गए थे. मगर, गौतम अडानी कपड़ा व्यापार नहीं करना चाहते थे. वह हीरा कारोबार के लिए मुंबई आ गए. यहां वह महिंद्रा ब्रदर्स के साथ हीरा छांटने वाले के तौर पर काम करने लगे. फिर अपनी हीरा ब्रोकरेज स्थापित की. उन्होंने सिर्फ 100 घंटों में 6,000 करोड़ रुपये की डील करके अपना सिक्का जमाया था. इसके बाद धीरे-धीरे अडानी ग्रुप पोर्ट से लेकर एफएमसीजी तक 10 लिस्टेड कंपनियों वाला बड़ा कारोबारी समूह बन गया है.

मुंबई हमले के दौरान फंस गए थे ताज होटल में 

गौतम अडानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान ताज होटल में खाना खा रहे थे. उन्होंने तहखाने में छिपकर अपनी जान बचाई थी. साल 1998 में 15 लाख डॉलर की फिरौती के लिए उनका अपहरण भी कर लिया गया था. इसके बाद पिछले साल आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने भी अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया था. हालांकि, सिर्फ एक साल में उस नुकसान से उबरते हुए गौतम अडानी हाल ही में एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे.

60वें जन्मदिन पर दान किए थे 60 हजार करोड़ रुपये

अपने 60वें जन्मदिन पर उन्होंने अडानी फाउंडेशन को 60000 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान किया था. अडानी फाउंडेशन (Adani Foundation) की चेयरमैन उनकी पत्नी प्रीति अडानी (Priti Adani) हैं. गौतम अडानी कई बार अपनी सफलता की वजह प्रीति अडानी को बताते हैं. उनके बेटे करण अडानी (Karan Adani) और जीत अडानी (Jeet Adani) अब पिता के कारोबार में हाथ बंटाते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Gautam Adani: ऑल टाइम हाई पर मुनाफा और लिक्विडिटी, अडानी बोले- समूह के पास पड़ा है इतना कैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget