एक्सप्लोरर

Gautam Adani: ऑल टाइम हाई पर मुनाफा और लिक्विडिटी, अडानी बोले- समूह के पास पड़ा है इतना कैश

Adani Ent AGM: अडानी समूह के चेयरमैन अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने समूह के बिजनेस के बारे में जानकारी दी...

देश के सबसे प्रमुख कारोबारी समूहों में एक अडानी समूह का मुनाफा और लिक्विडिटी अभी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर है. समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सालाना आम बैठक में आज इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी न सिर्फ समूह का मुनाफा रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है, बल्कि समूह के पास सबसे ज्यादा कैश पड़ा हुआ है.

अडानी समूह के पास अभी इतना कैश

भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए बताया- अडानी ग्रुप के पास अभी 59,7991 करोड़ रुपये कैश पड़ा है, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023-24 में समूह की टैक्स से पहले की कमाई (एबिटा) 82,917 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रही है.

रिकॉर्ड मुनाफा, कर्ज भी हुआ कम

गौतम अडानी ने कहा- अडानी समूह का मुनाफा भी अभी इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है. पिछले वित्त वर्ष में अडानी समूह का टैक्स के बाद मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 40,129 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो रिकॉर्ड हाई लेवल है. समूह के कर्ज के अनुपात में भी कमी आई है. समूह के नेट डेट टू एबिटा का अनुपात पिछले साल 3.3 गुने से कम होकर 2.2 गुने पर आ गया है.

मुश्किलों ने हमें बनाया मजबूत- अडानी

एजीएम में गौतम अडानी ने अपने समूह और कंपनियों के खिलाफ लगे आरोपों पर भी बात की. उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का नाम लिए बिना कहा- हमारे ऊपर आधारहीन आरोप लगाए गए, जिससे हमारे फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) पर असर हुआ. हमारे ऊपर हुए हमले ने हमारी स्थिति को न सिर्फ मजबूत किया, बल्कि उससे हमें विस्तार करने की संभावनाएं मिलीं. हमने अपने निवेशकों जीक्यूजी, क्यूआईए, यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प आदि का भरोसा जीता. मुश्किल समय ने हमारी परीक्षा ली और हम पहले से ज्यादा मजबूत बन गए.

5 सालों में 3 गुना हुआ अडानी समूह का खर्च

समूह के बिजनेस के बारे में गौतम अडानी ने आगे कहा कि उनकी कंपनियों का सालाना खर्च पिछले 5 सालों में तीन गुना हो गया है. समूह की कंपनियां तेजी से कर्ज चुका रही हैं. कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए बीते 2 साल में 40 हजार करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. फंड जुटाने से हम बाजार का भरोसा पुन: स्थापित कर पाए और उथल-पुथल के मुकाबले अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित बनाया.

अडानी एंटरप्राइजेज के लिए शानदार रहा साल

फ्लैगशिप कंपनी यानी अडानी एंटरप्राइजेज के बारे में उन्होंने कहा कि वह उनके समूह के लिए इनक्यूबेशन का इंजन है और उसके लिए साल बेहतरीन रहा है. उन्होंने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज के पोर्टफोलियो में मुंद्रा में कच्छ कॉपर लिमिटेड ने अपनी ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी का परिचालन शुरू किया है. समूह के एयरपोर्ट बिजनेस में दहाई अंकों में ग्रोथ आई है और सभी हवाईअड्डों का पैसेंजर ट्रैफिक 88.6 मिलियन पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: तीन-चौथाई भारतीयों की राय, अमीरों पर सुपर रिच टैक्स लगाने से दूर होगी गरीबी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget