एक्सप्लोरर

Gautam Adani Net Worth: टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में दोबारा शामिल हुए गौतम अडानी! रॉकेट बने शेयरों से इतनी बढ़ी नेटवर्थ

Gautam Adani Net Worth: अडानी समूह के शेयरों में बढ़त की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और वह एक बार फिर 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Gautam Adani Net Worth: देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के संपत्ति में अचानक बड़ी उछाल दर्ज की गई है और वह एक बार फिर दुनिया के 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके कारण उनके समूह के मार्केट वैल्यू में एक लाख करोड़ रुपये तक का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद वह Bloomberg Billionaires List में की टॉप-20 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनकी नेटवर्थ में 6.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 66.7 बिलियन के पार पहुंच गई है. इससे पहले वह इस लिस्ट में 22वें स्थान पर थें.

शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

मंगलवार को अडानी समूह के स्टॉक्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. अडानी के एक शेयर में ही 20 फीसदी का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और बाकी लिस्टेड स्टॉक्स भी उछले. इसकी बदौलत ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में एक लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखा गया. स्टॉक एक्सचेंज पर अडानी के लिस्टेड शेयर सोमवार को 10.27 लाख करोड़ रुपये पर थे जो मंगलवार को बढ़कर 11.31 लाख करोड़ तक पहुंच गए थे. ऐसे में इसमें पूरे 1.04 लाख करोड़ का इजाफा मिला. जनवरी 24 को हिंडनबर्ग मामले के सामने आने के बाद यह पहला मौका रहा जब ग्रुप के शेयरों में इतनी ज्यादा उछाल आई है.

क्यों दिखी अडानी स्टॉक्स में तेजी 

हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और मामले पर कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही अपना फैसला सुरक्षित रखा है. इस खबर के बाद से ही अडानी समूह के शेयरों में तेजी लौट आई है.

13वें स्थान पर है भारत के मुकेश अंबानी

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी  Bloomberg Billionaires List में 13वें स्थान पर हैं. उनकी कुल नेट वर्थ 89.5 बिलियन डॉलर के आसपास बनी हुई है. साल 2023 में  मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.34 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है. टेस्ला और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अमीरों की लिस्ट में नंबर वन स्थान पर काबिज हैं. उनकी कुल नेट वर्थ 228 बिलियन डॉलर है. दूसरे स्थान पर 171 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस का नाम आता है. 167 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें-

Charlie Munger Death: नहीं रहे वारेन बफे के भरोसेमंद सलाहकार चार्ली मंगर, 99 साल की आयु में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget