एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: रेल दुर्घटना पीड़ितों के लिए आगे आए गौतम अडानी, उठाएंगे स्कूल की पढ़ाई का सारा खर्च

Gautam Adani Philanthropy: ओडिशा में बीते दिनों भयानक रेल दुर्घटना हुई है, जिसे अब तक की सबसे बुरी दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है. उद्योगपति अडानी भी दुर्घटना पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं...

ओडिशा में दो दिन पहले हुई भयानक रेल दुर्घटना (Odisha Rail Accident) ने हर किसी को विचलित कर दिया है. इसे रेल इतिहास की सबसे भयानक दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद सरकार के अलावा तमाम सामाजिक संगठन प्रभावितों की मदद करने के लिए आगे आए हैं. अब इस कड़ी में उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) का भी नाम जुड़ गया है.

अनाथ हुए बच्चों की मदद की पेशकश

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ने रविवार को इस बारे में अपनी ओर से पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताया. इसके साथ ही गौतम अडानी ने इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की.

गौतम अडानी ने किया ये ट्वीट

गौतम अडानी ने एक ट्वीट मे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना तथा बच्चों को बेहतर भविष्य देना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, उड़ीशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं. हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा. उन्होंने आगे लिखा, पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले, यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है.

इस कदर भयानक दुर्घटना

आपको बता दें कि ओडिशा में बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए. कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे के कुछ डिब्बों पर पलट गए. इस दुर्घटना में कम से कम 275 यात्रियों की मौत हो गई और 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं.

अभी नहीं पता है असल कारण

इस रेल दुर्घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अभी इसके असल कारण का पता नहीं चल पाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि विस्तार से जांच के बाद ही दुर्घटना के कारण का पता चल पाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बड़ी से कड़ी सजा का वादा किया है. दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री और रेलमंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अशनीर ग्रोवर से अंकिती बोस तक... राहुल यादव से पहले ये स्टार्टअप फाउंडर्स भी हुए हैं बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget