एक्सप्लोरर

Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज पर सफर करने का अरमान रह जाएगा अधूरा! मार्च 2024 तक बुकिंग फुल

Ganga Vilas Cruise: एमवी गंगा विलास क्रूज के सफर के लिए टिकटों की बुकिंग मार्च 2024 तक फुल हो गई है. जानिए 51 दिनों की लग्जरी यात्रा के लिए आपको प्रति यात्री कितने रुपए खर्च करने होंगे.

Ganga Vilas Cruise Ticket Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज नदी में चलने वाले दुनिया के सबसे लंबे यात्री जहाज 'एमवी गंगा विलास क्रूज (MV Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. आलीशान बने इस क्रूज के सफर पर स्वीडन के 31 पर्यटक सवार हैं. वहीं इस क्रूज की यात्रा के लिए टिकट मार्च 2024 तक बुक हो चुके हैं.  

50-55 लाख रुपये प्रति व्यक्ति खर्चा 

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आज रविदास घाट से क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास में सफर के लिए प्रति व्यक्ति 50-55 लाख रुपये खर्च करने होंगे. इसके सफर के लिए मार्च 2024 तक टिकट बुकिंग फुल हो चुका है. ये जहाज देश के 5 राज्यों सहित बांग्लादेश सीमा को भी कवर करेगा. एक ओर इस लग्जरी यात्रा के लिए आपको प्रति यात्री लाखों रुपया खर्च करना होगा, वही दूसरी ओर इसके एक सूट की बुकिंग के लिए आपको 1 साल से अधिक समय का इंतजार भी करना होगा. 

मार्च 2024 तक बुकिंग फुल 

एमवी गंगा विलास का संचालन कर रही कंपनी अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज़ (Antara Luxury River Cruise) के उपाध्यक्ष सौदामिनी माथुर का कहना है कि दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज़ एमवी गंगा विलास पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की पूरी यात्रा की लागत लगभग 50-55 लाख रुपये प्रति यात्री है. माथुर ने कहा कि क्रूज मार्च 2024 तक पूरी तरह से बुक है और उसके बाद ही बुकिंग मिलेगी. सीट हासिल करने वाले ज्यादातर पर्यटक अमेरिका और यूरोप से हैं. माथुर ने कहा कि पर्यटकों को स्थानीय भोजन और मौसमी सब्जियां खाने में परोसी जाएंगी.  

क्रूज में क्या है खास 

एमवी गंगा विलास भारत में निर्मित पहला क्रूज पोत है. लग्जरी क्रूज में तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट और सभी लग्जरी सुविधाएं हैं. इस क्रूज पर शाकाहारी भोजन, मिश्रित गैर-मादक पेय, स्पा और डॉक्टर कॉल की विशेष सुविधा भी मिलेगी. दुनिया की सबसे लंबी लग्जरी रिवर क्रूज़ एमवी गंगा विलास के कई विशेषताएं हैं.

यह असम के प्राचीन शहर से डिब्रूगढ़ तक की 3,200 किलोमीटर की पहली यात्रा पूरी करने के लिए रवाना हो गया है. अब इस जहाज की यात्रा के लिए बुकिंग अप्रैल 2024 के बाद ही उपलब्ध हैं. इसमें आपको भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता को जानने का मौका मिलेगा. यह क्रूज 17 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा.

जहाज में 39 चालक दल के सदस्य 

अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज़ के संस्थापक और सीईओ राज सिंह का कहना है कि बोर्ड पर मांसाहारी भोजन या शराब नहीं मिलेगी. जहाज में 39 चालक दल के सदस्य हैं और इसके कप्तान महादेव नाइक को बनाया गया है, जिनके पास 35 से अधिक सालो का अनुभव है.

यह भी पढ़ें- OLA Layoffs: अब ओला में 200 कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी में छंटनी शुरू, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget