एक्सप्लोरर

Food Safety: खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित बनाने की कवायद, अब आपके घर के पास होगी टेस्टिंग

FSSAI Mobile Testing Lab: एफएसएसएआई का लक्ष्य देश के हर जिले में एक मोबाइल टेस्टिंग लैब तैनात करने की है. इसके लिए 261 मोबाइल टेस्टिंग वैन की शुरुआत की गई है...

खाद्य पदार्थ सुरक्षा नियामक ने त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है. इसके लिए नियामक ने बड़ी संख्या में मोबाइल टेस्टिंग लैब की शुरुआत की है. नियामक का लक्ष्य है कि देश के हर जिले में इस तरह का एक लैब मौजूद हो.

हर जिले में होगा एक मोबाइल टेस्टिंग लैब

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) का कहना है कि मोबाइल टेस्टिंग लैब उपलब्ध रहने से कम समय में खाने-पीने की चीजों के नमूनों की जांच संभव हो पाएगी. बकौल एफएसएसएआई- देश भर में 261 मोबाइल वैन तैनात किए गए हैं. हर जिले में इस तरह का एक वैन उपलब्ध कराया जाएगा. इससे आपके घर के पास ही दूध, तेल, मसाले, फल और सब्जियों की गुणवत्ता परखी जा सकेगी और वह भी बेहद कम समय में.

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया ये अपडेट

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट किया. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एफएसएसएआई के  द्वारा स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ भागीदारी की.

उन्होंने कहा- स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया. इस मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स यानी मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेट्री का भी अवलोकन किया गया. इसके अलावा खाद्य सुरक्षा गाइडलाइन का विमोचन, स्ट्रीट फूड वेंडर पोर्टल की शुरुआत और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के बीच टेस्टिंग किट का वितरण भी किया गया.

 

रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने का ऐलान

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अनोखी सौगात भी दी. उन्होंने एफएसएसएआई को निर्देश दिया कि वह स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस को माफ कर दे. उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रोत्साहित करने के लिए एफएसएसएआई को रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर देना चाहिए. इससे ज्यादा से ज्यादा वेंडर रजिस्ट्रेशन कराएंगे. स्ट्रीट फूड वेंडर्स को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होता है.

ये भी पढ़ें: बारिश से बना भाव का शतक! दिल्ली में टमाटर निकला 100 रुपये किलो के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 2 अक्टूबर को बंद नहीं होगा UPI, विरोध पर दूर करें सारा कंफ्यूजन
Explained: 2 अक्टूबर को बंद नहीं होगा UPI, विरोध पर दूर करें सारा कंफ्यूजन
दिल्ली-NCR और मुंबई में जगह की कमी! आसमान छू रहा प्रीमियम ऑफिस का किराया
दिल्ली-NCR और मुंबई में जगह की कमी! आसमान छू रहा प्रीमियम ऑफिस का किराया
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget