एक्सप्लोरर

Freebies Politics: किसानों के कर्ज माफी, मुफ्त ट्रांसपोर्ट-बिजली, युवाओं-महिलाओं को कैश ट्रांसफर जैसे Freebies पर RBI ने जताई चिंता

RBI On Freebies: आरबीआई ने राज्यों को अपनी सब्सिडी खर्च को नियंत्रित करने की नसीहत दी जिससे सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे के विकास पर किए जाने वाले खर्च के लिए धन की कमी ना हो. 

Freebies Politics: बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने राज्य सरकारों (State Governments) की ओर चुनावी लाभ के लिए किसानों के कर्ज माफी, मुफ्त बिजली-पानी, मुफ्त बसों में सवारी जैसे लोकलुभावन एलानों को लेकर चिंता जाहिर की है. आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के लोकलुभावन एलानों के चलते सामाजिक, आर्थिक आधारभूत ढांचे का विकास प्रभावित हो सकता है.   

राज्यों के वित्तीय हालत पर आरबीआई की रिपोर्ट 

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार 19 दिसंबर, 2024 को स्टेट्स फाइनेंस: स्टडी ऑफ बजट्स ऑफ 2024-25 (State Finances: A Study of Budgets of 2024-25) नाम से एक रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा है कि, कई राज्यों ने किसानों के लिए कर्ज माफी का एलान किया है. इसके अलावा राज्यों ने कृषि और घरेलू दोनों ही के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है. आरबीआई के मुताबिक कुछ राज्यों में मुफ्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जा रही है. इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को भत्तों के अलावा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महिलाओं को भी मदद दी जा रही है. 

सब्सिडी खर्च को नियंत्रित करें राज्य: RBI

आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस प्रकार के खर्चों से सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे जैसे बेहद प्रमुख क्षमताओं का विकास प्रभावित हो सकता है. इस प्रकार के लोकलुभावन एलानों से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले इन चीजों का विकास प्रभावित हो सकता है. अपनी रिपोर्ट में आरबीआई ने किसानों के कर्ज माफी, कृषि और घरों को मुफ्त बिजली, फ्री ट्रांसपोर्ट के साथ ही सस्ता एलपीजी सिलेंडर, युवाओं और महिलाओं को कैश ट्रांसफर जैसे मदों में बढ़े खर्च के चलते राज्यों के खजाने पर सब्सिडी के बोझ को खतरनाक करार दिया है. आरबीआई ने राज्यों को अपनी सब्सिडी खर्च को नियंत्रित करने के साथ ही इसे तर्कसंगत बनाने को कहा है जिससे सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे के विकास पर किए जाने वाले खर्च के लिए धन की कमी ना हो. 

राज्यों की बिजली कंपनियां खस्ताहाल

आरबीआई ने राज्यों के बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (DISCOMs) की बिगड़ी वित्तीय हालत को लेकर भी अपने रिपोर्ट में चिंता जाहिर की है. आरबीआई के मुताबिक डिस्कॉम्स का फाइनेंशियल हेल्थ राज्यों के वित्तीय स्थिति के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है. फाइनेंशियल रीस्ट्रक्चरिंग के बावजूद राज्यों के बिजली डिस्टरीब्यूशन कंपनियों पर बकाया कर्ज 2016-17 से 8.7 फीसदी के दर की बढ़ोतरी के साथ 2022-23 में 4.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो कि जीडीपी का 2.5 फीसदी है. 

चुनावी जीत के लिए लोकलुभावन एलानों की होड़ 

दरअसल पिछले कुछ वर्षों में राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर लोकलुभावन एलान किए जा रहे हैं जिसके केंद्र में महिलाएं हैं जिनके वोट हासिल करने के लिए सभी दलों द्वारा शाषित राज्यों में ऐसी घोषणाएं की जा रही है.  

ये भी पढ़ें 

2025 Stock Picks: नए साल में ये स्टॉक बना देंगे आपको धनवान! डिमैट अकाउंट करें चेक, पोर्टफोलियो में ये स्टॉक्स है या नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget