एक्सप्लोरर

नौकरशाहों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमण्यन का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य आईएएस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया.

नई दिल्लीः पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमण्यन का आज निधन हो गया, वह 79 वर्ष के थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सुब्रमण्यन के प्रयासों की बदौलत ही उच्चतम न्यायालय ने प्रशासनिक अधिकारियों को राजनीतिक हस्तक्षेप से बचाने के संबंध में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि सुब्रमण्यन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. उनका आज तड़के निधन हो गया. वह एक अगस्त 1996 से 31 मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य आईएएस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया.

1961 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुब्रमण्यन टेलीविजन चर्चाओं में अहम चेहरा रहते थे. वह नौकरशाही से संबंधित विषयों पर मुखर होकर अपनी बात रखते थे. कैबिनेट सचिव के नाते उन्होंने तीन प्रधानमंत्रियों- अटल बिहारी वाजपेयी, इंद्र कुमार गुजराल और एच डी देवगौड़ा के साथ काम किया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक उत्कृष्ट लोकसेवक के तौर पर टीएसआर सुब्रमण्यन अपने आप में असाधारण थे. उन्होंने महत्वपूर्ण जन मुद्दों पर अपने लेखन और विचारों से एक छाप छोड़ी है. उनके परिवार और मित्रों के लिए मेरी प्रार्थनाएं.’’

 

आईएएस संघ ने ट्वीट कर कहा, “टी एस आर सुब्रमण्यन के निधन की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई. वह बेहतरीन शख्सियत थे और उनका जाना आईएएस बिरादरी और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. परिवार के सभी सदस्यों के लिए गहरी संवेदना . हम उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि आपके विचार व सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमण्यन नहीं रहे. खबर सुनकर दुख हुआ. वह बहुत मिलनसार थे, विचारों से परिपूर्ण और ऊर्जावान थे. टीवी चैनलों की कई चर्चाओं में उनके साथ विचार साझा किए थे. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार व बिरादरी के लोगों के साथ हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget